Categories: Featured

नारद जयंती: जानिए दुनिया के पहले ‘पत्रकार’ की कहानी, ऐसे हुई थी इनकी उत्पत्ति

जब आपने देवर्षि नारद ऊपर पढ़ा होगा तब आपके ज़हन और कानों में “नारायण” “नारायण” यह ज़रूर सुनाई दिया होगा। देवर्षि नारद, एक ब्रह्मचारी हैं जिन्हें नारद मुनि कहा जाता है, वह भगवान ब्रह्मा और ज्ञान की देवी सरस्वती के पुत्र हैं। कहा जाता है कि उनका जन्म ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष के हिंदू महीने में प्रतिपदा तिथि में हुआ था। हालांकि, अमावसंत कैलेंडर का पालन करने वाले भक्त उनकी जयंती प्रतिपदा तिथि, कृष्ण पक्ष वैशाख को मनाते हैं।

नारद मुनि के प्रति देश के कई हिस्सों में लोगों की गहरी आस्था है। महर्षि नारद को ब्रह्मांड के प्रथम पत्रकार के रूप में जाना जाता है आदि पत्रकार महर्षि नारद ने पाताल, पृथ्वी एवं आकाश तीनों लोक में पत्रकार की भूमिका को बखूबी निभाया।

नारद जयंती: जानिए दुनिया के पहले 'पत्रकार' की कहानी, ऐसे हुई थी इनकी उत्पत्ति

नारद मुनि नारायण के परम भक्त व देवताओं के बीच संवाद तंत्र थे, वह हिन्दू शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा के मानस पुत्रों में से एक माने गए हैं। ज्येष्ठ माह पूर्णिमांत कैलेंडर के अनुसार शुरू होता है, और इसलिए कई भक्त आज नारद जयंती मना रहे हैं। ब्रह्मांड के पहले पत्रकार कहे जाने वाले देवर्षि नारद की जयंती आज को मनाई जा रही है। श्रद्धालु विधि-विधान से देवर्षि नारद की पूजन-अर्चन कर उन्हें प्रसन्न करेंगे।

देश में कई मंदिर नारद मुनि को समर्पित हैं। उनके भक्त आज पूजा करके उनकी जयंती मनाएगें। ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ माह की प्रतिपदा के दिन भगवान विष्णु भक्त नारद का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन नारद जयंती मनाई जाती है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, संगीत और वीणा के जनक देव ऋषि नारद का जन्म सृष्टिकर्ता ब्रह्माजी के कंठ से हुआ था। इन्हें तीनों लोकों में वायु मार्ग द्वारा विचरण करने का वरदान प्राप्त है।

आज के दिन कई श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं। आज के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद देवर्षि नारद की पूजा आराधना करनी चाहिए। नारद जयंती के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें और व्रत का संकल्प करें, पूजा-अर्चना करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago