महामारी में फरीदाबाद पुलिस का सरहानीय कार्य, विभन्न जगह ऑक्सीजन पहुँचाकर बचाई सैंकड़ो जिंदगियां

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने ऑक्सीजन गाड़ियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की सराहना करके किया प्रोत्साहित

अपने बेहतरीन कार्यों के दम पर लोगों के दिलों पर छाप छोड़ती फरीदाबाद पुलिस ने एक और बेहतरीन कार्य का प्रदर्शन करते हुए पिछले 1 महीने में ओड़िसा के राउरकेला से आए 184 ऑक्सीजन टेंकरों को हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में स्थित विभिन्न हस्पतालों तक सुरक्षित पहुंचाकर सेंकडों जिंदगियां बचाने में अहम् भूमिका निभाई है।

महामारी में फरीदाबाद पुलिस का सरहानीय कार्य, विभन्न जगह ऑक्सीजन पहुँचाकर बचाई सैंकड़ो जिंदगियां

महामारी के चलते अप्रैल महीने में हस्पतालों के अन्दर ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो चुकी थी इसलिए हरियाणा राज्य के लिए ऑक्सीजन ओड़िसा से मंगवाई गई थी।

देश में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते ऑक्सीजन के टैंकरों के लिए भारी सुरक्षा की आवश्यकता थी ताकि कोई भी इन टैंकरों को रास्ते में लूट न सके जिसके लिए फरीदाबाद पुलिस ने पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के नेतृत्व तथा सिक्योरिटी इंस्पेक्टर सुमन की देखरेख में बेहतरीन कार्य करते हुए 184 टैंकरों के साथ एस्कॉर्ट गाड़ियों में तैनात 552 पुलिसकर्मियों द्वारा ऑक्सीजन टैंकरों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुँचाया।

फरीदाबाद पुलिस ने फरीदाबाद के साथ-साथ 13 अन्य जिलों में स्थित विभिन्न हस्पतालों में
ऑक्सीजन पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया। इन 13 जिलों में गुरुग्राम, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला का नाम शामिल है।

इसके अलावा फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली को 4 और राजस्थान को भी 1 टैंकर सुरक्षित पहुँचाया है।

महामारी की वजह से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिसकी वजह से बहुत लोगों की मृत्यु हुई है। ऐसे विकट समय में फरीदाबाद पुलिस ने हस्पतालों में बिना देरी किए समय पर ऑक्सीजन पहुंचाकर सैंकड़ो लोगों की जिंदगियां बचाई है।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा ऑक्सीजन पहुँचाने का कार्य ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago