Categories: Politics

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने खेड़ी कोविड केयर सेंटर में रसोई सेवा के तहत किया भोजन वितरित |

फ़रीदाबाद : सेवा ही संगठन के मूल उद्देश्य पर आधारित भाजपा महिला मोर्चा फ़रीदाबाद द्वारा रसोई सेवा के तहत आज फरीदाबाद के गाँव खेड़ी कलाँ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना के मरीज़ों, उनके तिमारदारों और प्रबंधन में लगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और वोलेंटियर्स को मेडिकल स्टाफ़ के माध्यम से फल व भोजन पहुँचाया गया।

उज्जवल ज्योति महिला संस्था और इसकोन मंदिर फ़रीदाबाद के सहयोग से आज के भोजन, फल आदि खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई थी I इस अवसर पर इसकोन मंदिर से प्रभु गौर गम्भीर द्वारा श्रीमद्भगवद्‌गीता का भी वितरण किया गया ।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने खेड़ी कोविड केयर सेंटर में रसोई सेवा के तहत किया भोजन वितरित |

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव रेणु भाटिया जी, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और रसोई सेवा की प्रदेश संयोजिका प्रवीण जोशी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुसुम महाजन, भाजपा ज़िला सचिव पुनीता झा, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, उज्जवल ज्योति संस्था की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, राखी शर्मा, प्रभु गौर गम्भीर, डॉक्टर हरजिंदर सिंह,हाकिम सिंह,सतपाल नरवत, बिशन सिंह नरवत, अमित चावला, कुंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश सचिव रेणु भाटिया ने कहा कि खेड़ी कलाँ स्वास्थ्य केन्द्र में बने इस कोविड केयर सेंटर में अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम विपरीत परिस्थितियों में कार्य करके अपनी पूरी क्षमता और कौशलता के साथ दिन रात कोविड चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाकर लोगों का जीवन बचा रही हैं I उन्होंने स्वास्थ्य सेवा में लगे डॉक्टर और सभी स्वास्थ्यकर्मियों का अभिनंदन किया ।

भाजपा रसोई की प्रदेश संयोजिका प्रवीन जोशी ने कहा कि भाजपा रसोई सेवा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा मरीज़ों और उनके तिमारदारों के लिए जगह जगह कोविड हॉस्पिटल व कोविड केयर सेंटर्स में भोजन, फल व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है ताकि मरीज़ों और उनके तिमारदारों की मदद की जा सके I इसके अलावा महिला मोर्चा द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया करवाया जा रहा है ।

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्त्ता पूरी निष्ठा और लग्न के साथ लोगों को भोजन मुहैया करा कर जन सेवा कर रहे हैं | उज्जवल ज्योति महिला संस्था की अध्यक्षा प्रियंका गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर आपदा के इस कठिन समय में लोगों की मदद करने का कार्य कर रही है ।

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की टीम दिन रात सेवा में लगकर रसोई सेवा के माध्यम से भोजन व खाद्य सामग्री वितरण करके समाज सेवा का कार्य कर रही है I प्रभु गौर गम्भीर ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता न केवल धर्म का उपदेश देती है, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है। वर्तमान जीवन में उत्पन्न कठिनाईयों से लडऩे के लिए मनुष्य को गीता में बताए ज्ञान की तरह आचरण करना चाहिए। इससे लोगों के कष्टों का निवारण होगा और व्यक्ति सफलता की ओर अग्रसर होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago