हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग की ओर से हरियाणा वासियों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान की ओर से आ रहीं गर्म हवाओं के कारण हरियाणा में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है।
HAU के कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ेगा और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
इस दौरान अधिकतम तामपान 43 डिग्री के भी पार जा सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। 30 और 31 मई को फिर से मौसम बदलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने अंधड़ और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इधर, नौतपा के दूसरे दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान हिसार में 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भिवानी को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। भिवानी का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं।
अगर बात करें फरीदाबाद की तो जिले में भी गर्मी का सितम लगातार जारी है। आज तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं आगामी दिनों में भी येलो अलर्ट के तहत जिले में मौसम बदलने के आसार है।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…