Categories: Education

हरियाणा शिक्षा बोर्ड जारी की एग्जाम डेट ,10-12 वीं के छात्रों को मिली राहत

पूरा देश लॉक डाउन के खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, ताकि कोरोना वायरस के कहर से जल्दी सामान्य जीवन की शुरुआत हो सकें। इसके लिए पहले ही शुरुआत हो चुकी हैं। जिसके लिए लॉक डाउन के चौथे चरण को चुन लिया गया था और धीरे धीरे आर्थिक गतिविधियों को सुचारू ढंग से चलाया जाए इसके लिए अनुमति दे दी थी।

लेकिन अब जब देश के भविष्य संवारने वाले युवाओं की बात आई तो अब सरकार ने युवाओं की हित कि चिंता करते हुए और महीनों से परीक्षा की तैयारी में जुटें छात्रों को भी चिंता मुक्त करते हुए हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने जुलाई माह से 10-12 वीं की बची हुई परीक्षाओं के लिए ऐलान कर दिया

हालाकि, लॉक डाउन के पहले तक उक्त कक्षाओं की परीक्षा चल रही थी जिन्हें कुदरत के साथ हो रहे कोरोना वायरस के खिलवाड़ के चलते स्थगित कर दिया गया था। इसी कड़ी में हरियाणा बोर्ड ने भी कहा है कि बाकी बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच करवाई जाएंगी।

बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट (Official Website of Haryana Board) – bseh.org.in – पर नोटिस जारी करके इस बारे में जानकारी दी. हालांकि, इसके लिए अभी तक टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है. परीक्षा के करीब 10 दिन पहले टाइम टेबल रिलीज किया जाएगा

12वीं क्लास की उक्त विषयों की परीक्षा जल्द होंगे

  • बैंकिंग एंड ऑटोमोबाइल
  • केमिस्ट्री्- कंप्यूटर साइंस
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटर
  • ज्योग्राफी
    -आईटीआईएस (ITIS)
  • इतिहास
    -लाइफ साइंस
  • एग्रीकल्चर
  • साइकोलॉजी
  • संस्कृत
    -उर्दू
  • बायोटेक्नोलॉजी
    -पॉलिटिकल साइंस
    -हिंदुस्तानी म्यूजिक
  • फिलोसोफी
  • सोशियोलॉजी या इंटरप्रेनरशिप
  • स्टेनोग्राफर
  • आईटी
  • आईटीईएस

परीक्षा की तिथि भले ही हरियाणा बोर्ड ने स्पष्ट ना की हो लेकिन जुलाई माह में परीक्षा होंगी। इस गाइडलाइंस से सैकड़ों छात्रों के लिए टेंशन से छुट्टी मिली है। क्योंकि 10वीं 12वीं के सैकडो छात्र इसी बात को लेकर चिंतित है कि अगर परीक्षा की तिथि अचानक से बताई जाएगी तो उन्हें परीक्षा देने में कठिनाई हो सकती हैं। लेकिन हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जुलाई माह में यदि परीक्षा शुरू होती है तो भी 10 दिन पहले छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago