Categories: Health

ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए ड्यूटी पर आया बैंककर्मी, जानिये फिर बैंक ने क्या तोहफा दिया

महामारी के इस काल में हर तरफ त्राहिमाम मचा है। कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। कई कंपनियां वर्क फ्रॉम होम को तवज्जो दे रही हैं। महामारी के संक्रमण से रिकवर कर रहे एक बैंककर्मी की छुट्टी कथित तौर पर मंजूर नहीं हुई तो वह ऑक्‍सीजन सिलेंडर लगाए ही ब्रांच पहुंच गया। मामला बोकारो के सेक्टर 4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच का है।

कई बैंककर्मी इसे ड्रामा बता रहे हैं। इस मामले में बैंक का कहना है कि जो व्यक्ति ऑक्सीजन लगाकर आया है, उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है और लोन एकाउंट एनपीए होने के मामले में रिकवरी की कार्यवाही बंद करवाने के लिए उन्होंने यह ड्रामा किया है।

ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए ड्यूटी पर आया बैंककर्मी, जानिये फिर बैंक ने क्या तोहफा दिया

बैंक में जो भी ग्राहक आ रहा था वो पहले उस व्यक्ति को देख कर सलाम कर रहा था कि ऑक्सीजन लगाकर काम किया जा रहा है। लेकिन मामला कुछ उल्टा ही निकला। बैंक ने अपने बयान में कहा है कि यह कहना गलत है कि महामारी से रिकवर होने के दौरान उन्हें ऑफिस आने के लिए बाध्य किया गया। अरविंद(वह व्यक्ति) ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए अपनी पत्‍नी और बेटे के साथ मंगलवार को ब्रांच पहुंचे थे।

बैंक को बदनाम करने के लिए उनके परिवार ने इसका वीडियो बनाया और ऑनलाइन पोस्‍ट कर दिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल होने लगा। अरविंद वीडियो में ऑक्‍सीजन सिलेंडर लगाए हुए बैंक की शाखा में जाते दिखाई दे रहे हैं। सीढ़ियों से होते हुए वह एक अधिकारी के केबिन तक पहुंचते हैं, जहां उनके परिवार और बैंक अधिकारी के बीच तीखी बहस होती है।

यह गलत है कि आप अपने लाभ के लिए किसी को दोषी ठहरा दें। ऐसा होना नहीं चाहिए। इस वीडियो के अंत में वह मैनेजर से पूछते हैं कि उन्‍हें प्रताड़ित क्‍यों किया जा रहा है। वह कहते हैं कि मैं बीमार हूं और मेरी हालत गंभीर है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago