Categories: Faridabad

गर्मी से बेहाल जिले का पारा 40 के पार, अगले 2 दिन में मिल सकती है गर्मी से राहत

गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक और लोग गर्मी से परेशान है। वही घर पर बैठे लोग उमस भरी गर्मी से भी परेशान है। जहां सर्दी के दिनों में धूप नजर आती ही नहीं थी। वही गर्मी के दिनों में वही धूप सुबह 7:00 बजे घरों की छतों पर दस्तक दे देती है।

जिसकी वजह से सुबह से लेकर शाम 6:00 बजे तक या फिर यू कहें देर शाम तक लोगों के मकान गर्म रहते हैं। मौसम विभाग के अनुसार जो आंकड़े दर्शाया जा रहे हैं।

गर्मी से बेहाल जिले का पारा 40 के पार, अगले 2 दिन में मिल सकती है गर्मी से राहतगर्मी से बेहाल जिले का पारा 40 के पार, अगले 2 दिन में मिल सकती है गर्मी से राहत

उसके अनुसार पिछले 1 हफ्ते में जो अधिकतम तापमान बढ़ता हुआ नजर आया है ।वहीं अगर हम न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह घटता हुआ नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 मई यानी रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री मापा गया। वही 24 मई यानि सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री मापा गया।

25 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, 26 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री मापा गया। वही 27 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री मापा गया। 28 मई यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री मापा गया और अगर हम 29 मई यानी शनिवार की बात करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री मापा गया।

इन आंकड़ों से यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो पिछला एक हफ्ता बीता है वह गर्माहट भरा रहा है। अगर हम मौसम विभाग की बात करें तो आने वाले 2 दिन यानी 31 मई और 1 जून को मौसम में फेरबदल देखा जा सकता है।

जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। 31 मई और 1 जून को बारिश होने की संभावना है। लेकिन वह बारिश हल्की बूंदाबांदी बताई जा रही है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। यह जो सभी आंकड़े हैं वह इस वेबसाइट से लिए गए हैं https://www.accuweather.com/en/in/faridabad/202446/may-weather/202446।

अगर आने वाले 2 से 3 दिनों में बारिश नहीं हुई तो लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि गर्मी के साथ-साथ उन को उमस भरी गर्मी से भी परेशानी हो रही है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

फरीदाबाद की जनता घर बैठे कर सकेगी अपनी शिकायतें दर्ज, नगर निगम ने निकाला नया रास्ता

फरीदाबाद में लोगों को अब अपनी समस्याओं को रखने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर…

11 hours ago

फरीदाबाद के इन 17 सरकारी स्कूलों में होने वाला है बड़ा बदलाव, विधायक संग हुई प्रधानाचार्यों की बैठक

फरीदाबाद में अब सरकारी स्कूलों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान। दरअसल बड़खल विधानसभा में सभी…

फरीदाबाद में इस गांव के स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण, हुआ 1 करोड़ का बजट पास…

फरीदाबाद में करोड़ों रुपए की लागत से खेल स्टेडियम का कायाकल्प होने वाला है। बता…

12 hours ago