Categories: Faridabad

फरीदाबाद वालों के लिए खुशखबरी , खुल चुके है पार्क लेकिन मानने होंगे ये नियम ?

फरीदाबाद : विश्व के बड़े से बड़े देशों को हिला कर रख देने वाली कोरोना वायरस पर अब धीरे धीरे लगाम कसी जा रही है । अधिकतर कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होते नज़र आ रहे है । देशव्यापी लॉक डाउन से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था , लॉक डाउन के कारण लोगों की रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी थम सी गई थी । लेकिन अब अनलॉक 1 लगते ही कई इलाकों में रियायत दी जा रही हैं ।

फरीदाबाद वालों के लिए खुशखबरी , खुल चुके है पार्क लेकिन मानने होंगे ये नियम ?

गौरतलब, यदि देखा जाए तो लोगों के केवल कामकाज पर ही नहीं बल्कि उनकी सेहत पर भी इस लोग डाउन का प्रभाव पड़ा है जिम बंद हो चुकी, पार्क बंद हो चुके । इस वजह से कई लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पा रहे थे हालांकि कुछ लोगों ने घर में भी एक्सरसाइज कर सेहत को बनाए रखा लेकिन लोगों को फिर भी पार्कों में जाना अच्छा लगता है क्योंकि चारों तरफ हरियाली देखकर लोगों की मानसिकता भी ठीक होती है इसी के साथ साथ स्वच्छ हवा लेने का भी आनंद मिलता है।

24 मार्च से बंद हुए पार्कों को अब फरीदाबाद में 3 जून से खोलने के आदेश मिल चुके हैं। आपको बताना चाहेंगे कि अन्य राज्यों में और अन्य जिलों में भी पार्क खुल चुके हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बखूबी किया जा रहा है। लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि पार्कों में जाते वक्त सरकार द्वारा दिए गए निर्देशकों का पूर्ण रुप से पालन करना होगा अन्यथा प्रशासन ने इसके खिलाफ कड़े कदम उठा सकता है लेकिन इसी के साथ आप की एक छोटी-सी चूक कई लोगों की जान भी जाने का कारण बन सकती है इसलिए सरकार द्वारा दी गई कि राहत का अच्छी तरह पालन करें ।

क्या है सरकार के नियम जिन्हे मानना है जरूरी ?

  • पार्क में आपको लोगों से न्यूनतम 2 गज की दूरी बनाके होगी।
  • एक समय पर केवल 50 लोग ही आ सकते हैं पार्क के अंदर।
  • पार्क में रहने के दौरान आपको मास्क लगाना अनिवार्य होगा बिना मास के पार्क में एंट्री नहीं होगी।
  • रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक पार्क बंद रहेंगे।
  • पार्क में थूकना बिल्कुल निषेध होगा यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही और भारी जुर्माना भी लगाए जा सकता है।

क्या दौड़ लगाते वक्त मास्क लगाना होगा ?

कुछ लोगों का सवाल ये जरूर होगा कि आखिर दौड़ लगाते वक्त मास्क लगाना होगा कि नहीं , तो आपको हम बता दें कि उपयुक्त यशपाल यादव ने इस विषय पर कहा कि ,” दौड़ लगाने से इम्यूनिटी लेवल बढ़ती है ,लेकिन दौड़ते वक्त मास्क नहीं लगाए ।इससे बेहतर है कि दौड़ते वक्त लोगों से दूरी बनाके दौड़े क्योंकि दौड़ते वक्त सांस फूलती है और ऑक्सीजन मास्क लगाने से अंदर नहीं जा पाएगी और ये नुकसान दायक भी ही सकता है । इसलिए मास्क लगाकर ना दौड़े ।

पार्क में जाने से पहले आपको इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा अन्यथा प्रशासन आपके खिलाफ कोई भी सख्त कदम उठा सकता है । लेकिन यह समय है जिस समय आपको अपनी सुरक्षा के लिए खुद जागरूक होना होगा और कोरोना से फैलने वाले संक्रमण पर रोक लगाने के लिए नियमों का पालन करना होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago