Categories: Politics

भाजपा फ़रीदाबाद आक्सीजन बैंक में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने भेंट किए 10 आक्सीजन कन्सनट्रेटर

फरीदाबाद 29 मई I भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद कोर कमेटी की बैठक आज सेक्टर 11 स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई I बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 30 मई को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी I बैठक में सेवा दिवस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई

बैठक के उपरान्त मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने अपने निजी कोष से लोगों की सेवा के लिए दस आक्सीजन कन्सनट्रेटर समर्पित किए I पाँच आक्सीजन कन्सनट्रेटर भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा को आक्सीजन बैंक में भेंट किए और पाँच आक्सीजन कन्सनट्रेटर भाजपा अजरौंदा मंडल के मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी के माध्यम से गुरुद्वारा गुरु शिरोमणि भवन सिंह सभा सेक्टर 16 को भेंट किए जो लोगों की सेवा के लिए उपयोग किये जाएँगे I

भाजपा फ़रीदाबाद आक्सीजन बैंक में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने भेंट किए 10 आक्सीजन कन्सनट्रेटर

ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि इन 10 आक्सीजन कन्सनट्रेटर को मिलाकर लोगों की सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी के आक्सीजन बैंक में 55 आक्सीजन कन्सनट्रेटर हो गए हैं जो जन सेवा में समर्पित हैं I जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि सेवा ही संगठन के तहत युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला,गोल्डी अरोड़ा,सचिन ठाकुर,आदेश यादव,मनीष बत्रा व युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा आज जिले में दो स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें दो सौ से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया |

गोपाल शर्मा ने कहा कि 30 मई सेवा दिवस के दिन भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद के पाँच पाँच कार्यकर्ताओं की टीमें करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी 20 मंडलों में फ़रीदाबाद के ग्रामीण और नगरीय बस्तियों में लोगों से सम्पर्क करके फेस मास्क और हैंड सेनेटाइजर बाटेंगे I साथ ही, कोरोना काल में सरकार और संगठन ने जो सेवा कार्य किए हैं, उनके बारे में लोगों को बताया जाएगा I

इस बैठक में फरीदाबाद के भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बड़खल विधानसभा से विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर , प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता संदीप जोशी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के राजनैतिक सचिव अजय गौड़ के अलावा ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर एन सिंह उपस्थित रहे I

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago