Categories: Faridabad

महामारी की संजीवनी को लेकर जिले में मारामारी, लोगों को नहीं मिल रहा है टीका

महामारी के इस दौर में वैक्सीन को संजीवनी के रूप में देखा जा रहा है परंतु वैक्सीन केंद्रों पर वैक्सीन के लिए वितरित किए जाने वाले टोकन दो घंटे में ही खत्म हो रहे हैं।

वैक्सीन केंद्रों पर औसतन सौ से दो सौ टीके ही मिल पा रहे हैं, उनमें भी शुरू में बनाए गए वैक्सीन केंद्रों में करीब 25 फीसदी केंद्रों पर ही वैक्सीन मिल रही है। बाकी करीब 75 फीसदी केंद्रों पर वैक्सीन ही नहीं पहुंच पा रही है।

महामारी की संजीवनी को लेकर जिले में मारामारी, लोगों को नहीं मिल रहा है टीका

वैक्सीन केंद्रों पर आलम यह है कि कई जगह भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड रही है। बीके अस्पताल में शुक्रवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां लोगों की खासी भीड एकत्रित हो गई, जबकि टोकन जल्द ही खत्म हो गए।

ऐसे में जब लोग टोकन मांगने लगे तो स्वास्थ्य कर्मियों ने डोज नहीं होने की बात कहकर लोगों को वापस भेजने लगे और अगले दिन आने की सलाह देने लगे। इस पर लोग काफी भडक गए।

वैक्सीन के नोडल अधिकारी डाक्टर श्योकंद का कहना है कि वैक्सीन सरकार भेजती है, जितनी वैक्सीन आती है उसी आधार पर वैक्सीन के लिए केंद्र तय किए जाते हैं।

गांव में वैक्सीन कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गांव में आबादी कम है तो वहां वैक्सीन भी कम ही लगी हैं और शहर में आबादी ज्यादा है तो यहां वैक्सीन ज्यादा लगाई जा रही है।

शुक्रवार को 9913 लोगों को टीका लगा। 18 साल से 44 साल की आयु के 6597 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि 3316 अन्य लोगों को टीके लगाए गए। 41 केंद्रों पर टीके लगाए गए। इनमें एक सेंटर निजी अस्पताल में चला। जारी बुलेटिन में टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉक्टर राजेश श्योकंद ने यह जानकारी दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago