Categories: Faridabad

बूंद- बूंद के लिए तरस रही है इस कॉलोनी की यह चार गलियां, निगम नहीं कर रहा कार्यवाही

गर्मियों का आगाज होते ही स्मार्ट सिटी में पानी की किल्लत भी शुरू हो जाती है। विष्णु कॉलोनी की 4 गलियों में पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है जिससे करीब 100 परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, विष्णु कॉलोनी की गली नंबर पांच में कुछ समय पहले एडीसी विभाग के इंजीनियरिंग विभाग की ओर एक ट्यूबवेल लगाया गया, जिससे करीब पांच गलियों के लोगों की पानी की किल्लत दूर हो गई। करीब 10 दिन पहले इस ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई। इसके बाद से पांच गलियों के लोगों को पानी की किल्लत होने लगी।

बूंद- बूंद के लिए तरस रही है इस कॉलोनी की यह चार गलियां, निगम नहीं कर रहा कार्यवाही

इस बीच लोगों ने शिकायत की तो निगम के जेई रमन मलिक ने जांच के बाद बताया कि ट्यूबवेल की मोटर खराब हो चुकी है। जेई रमन ने मोटर को दो-तीन दिन में ठीक कराया और फिर से मोटर को लगवाया। लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। एक बार फिर लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

आखिर निगम के जेई फिर मौके पर पहुंचे और जांच कराई तो पता चला कि ट्यूबवेल खराब हो चुका है, इसलिए पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। आखिर अंत में अब ट्यूबवेल को उखाड़ लिया गया। इधर, अब लोगों को यह चिंता सताने लगी है कि अब उनके घरों में पानी कब आएगा।

नगर निगम के जेई रमन मलिक ने बताया कि पहले मोटर खराब लग रही थी, मोटर दूसरी लगाने के बावजूद पानी नहीं आया।

अब ट्यूबवेल खराब हो चुका है, इसलिए उसे उखाड़ दिया गया है। यह टयूबवेल एडीसी की इंजीनियरिंग विभाग की ओर से लगाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों से सर्वे करा दिया है, जल्द ही टयूबवेल लगवा दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago