Categories: Featured

हरियाणा सरकार ने की ये पांच बड़ी घोषणाएं, आपको लाभ मिलना तय, जानिये कैसे

महामारी के इस काल में हर किसी को नकारात्मक भाव और ख़बरें सुनने को मिल रही है। लेकिन हरियाणावासियों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणाएं की हैं। महामारी की दूसरी लहर से काफी हद तक उबर चुकी हरियाणा सरकार ने जन कल्याण की पांच बड़ी घोषणाएं की हैं। सरकार ने शहरी निकायों की संपत्ति पर बरसों से काबिज लोगों को मालिकाना हक देने का अहम फैसला किया है।

इस फैसले का इंतज़ार लाखों लोग वर्षों से कर रहे थे क्योंकि इस योजना का लाभ दुकानदारों और मकान मालिकों को समान रूप से मिलेगा। ऐसे लोगों को इस संपत्ति की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के लिए कलेक्टर रेट में 20 से 50 फीसद तक की छूट प्रदान की जाएगी। यह योजना एक जून से लागू होगी।

हरियाणा सरकार ने की ये पांच बड़ी घोषणाएं, आपको लाभ मिलना तय, जानिये कैसे

नए फैसले के मुताबिक सूबे में अब 20 साल से ज्यादा समय से नगर निकाय प्रॉपर्टी पर काबिज लोगों को मलकियत मिलेगी। इन बड़ी योजनाओं में दो योजनाएं शहरी निकाय विभाग की हैं तो तीसरी योजना सिंचाई और पांचवीं पंचायत विभाग की है। अब महामारी की चपेट में आने की वजह से जिन बच्चों के माता-पिता दिवंगत हो गए, उन्हें पांच लाख रुपये के बीमा कवर का लाभ मिलेगा, जिसका पूरा प्रीमियम राज्य सरकार अपने खजाने से भरेगी।

हर योजनाओं के कुछ न कुछ मापदंड हैं। जैसे कि निकायों की संपत्ति पर बरसों से काबिज लोगों को मालिकाना हक देने के लिए उन लोगों का 31 दिसंबर, 2001 से पहले से काबिज होना ज़रूरी है। हरियाणा सरकार ने शहरी निकायों की खाली और बेकार पड़ी जमीनों की बिक्री साथ लगते प्लाटधारकों अथवा किसी भी खरीदार को बेचने का निर्णय लिया है।

हरियाणा में महामारी का संकट अभी टला नहीं है। खतरा अभी भी बना हुआ है। मामलों में गिरावट ज़रूर आयी है लेकिन गंभीरता कम नहीं हुई है। मौत के आंकड़े अभी भी डराने वाले हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago