Categories: Faridabad

ऑक्सीजन के टैंकर कई दिनों से खड़े हैं स्टेशन पर, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

जहां कुछ समय पहले ऑक्सीजन को लेकर पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ था वहीं अब करीब 6 दिन से ऑक्सीजन से भरे टैंकर रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं। इनको पूछने वाला कोई नहीं है।


दरअसल, महामारी के दूसरे चरण में ऑक्सीजन को जीवनदायिनी के रूप में देखा गया तथा पूरे देश में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मच गई थी। जिले में भी मरीज के तीमारदारों को ऑक्सीजन के लिए घंटो घंटो लाइनों में खड़ा होना पड़ा वही अब जिले में ऑक्सीजन को लेकर स्थिति काफी सामान्य है।

जिला प्रशासन की ओर से लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है वहीं अब ऑक्सीजन की अधिकता इतनी ज्यादा हो गई है कि पिछले 6 दिनों से करीब 11 ऑक्सीजन टैंकर रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं और इनको कोई पूछने वाला नहीं है।

ऑक्सीजन के टैंकर कई दिनों से खड़े हैं स्टेशन पर, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

ड्राइवर और कंडक्टर ऑक्सीजन टैंकर को लेकर परेशान है। यह टैंकर गुजरात के जामनगर और हजीरा व उड़ीसा के राउरकेला तथा अंगुल से आए हैं। प्रत्येक टैंकर में करीब 22 टन ऑक्सीजन है। अब चूंकि जिले में सभी को ऑक्सीजन मिल रही है तो यह ऑक्सीजन टैंकर खाली नहीं हो पा रहे हैं।


गौरतलब है कि ऑक्सीजन को लेकर पूरे जिले में मारामारी देखने को मिल रही थी ऐसे में भारतीय रेलवे की ओर से ऑक्सीजन सप्लाई शुरू की गई। ‌ सप्लाई के तहत पूरे फरीदाबाद में लगभग क्या ऑक्सीजन टैंकर आज तथा लोगों को ऑक्सीजन दी गई। ‌

चूंकि अभी स्थिति सामान्य है तो लोगों को भी ऑक्सीजन की कम जरूरत हो रही है वहीं प्रशासन में अपनी ओर से भरसक प्रयास कर रहा है ऐसे में अब ऑक्सीजन से भरे टैंकर कई कई दिनों तक स्टेशन पर खड़े नजर आ रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago