Categories: IndiaPolitics

ग्रामीणों को संक्रमित होने से बचाने के लिए सरपंच और बेटे ने की शवदाह गृह की सफाई

इन दिनों जहां महामारी का फैलाव चरण सीमा तक पहुंच चुका है। ऐसे में जिसे देखो वह यही कोशिश कर रहा है कि जितना हो सके संक्रमण से खुद को महफूज रख सके। मगर संक्रमित होने के भय को दरकिनार कर समाज सेवा का भाव दिखाने वाले एक सरपंच और उनके पुत्र ने जो पहल है, वह वास्तव में बहुत सराहनीय है।

दरअसल, तिगांव गांव के निकटवर्ती सदपुरा गांव के सरपंच शिव कुमार और उनके पुत्र जितेंद्र कुमार ने पिछले दिनों अपने गांव के शवदाह गृह को साफ करने का जिम्मा अपने सर उठाया।

ग्रामीणों को संक्रमित होने से बचाने के लिए सरपंच और बेटे ने की शवदाह गृह की सफाई

दरअसल, इस शवदाह गृह में अप्रैल माह से अभी तक संक्रमण से करीबन 10 मृत्यु होने वाली शवों को मुखाग्नि दी गई थी। मगर यहां पर खुले में शवों के कपड़ों को इधर उधर फैंका हुआ था, जिसके चलते पूरे गांव पर संक्रमण का खौफ पैदा हुआ दिखाई दे रहा था।

मगर बावजूद इसके कोई भी संक्रमण की गिरफ्त में आने के डर से साफ सफाई के लिए आगे नहीं बढ़ रहा था।

ऐसे में गांव के सरपंच शिव कुमार और उनके पुत्र जितेंद्र कुमार द्वारा नगर निगम के दो कर्मचारियों अजय और आकाश के साथ मिलकर शवदाह गृह आई साफ-सफाई का जिम्मा अपने ऊपर उठाया क्योंकि उनका मानना था कि अगर ऐसे में यह कपड़े यहां वहां फैले रहते हैं, तो गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

वहीं बारिश होने की वजह से जगह-जगह से घास भी उग गई थी। इसलिए साफ सफाई करना भी जरूरी था। जगह जगह जगह कूड़ा भी परेशानी का सबब बन रहा था।

ऐसे में यहां साफ सफाई की गई और ग्रामीणों के सर पर संक्रमण का जो खौफ मंडरा रहा था, उसे भी खत्म करने का प्रयास किया गया। सरपंच जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह पहले से ही समाज सेवा में बहुत तत्पर हैं। इससे पहले भी वह गांव में जगह जगह सैनिटाइजर करवा चुके हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें।

इसके अतिरिक्त उनके द्वारा जगह-जगह वैक्सीनेशन कैंप भी द्वारा आयोजित करवाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें और दिन प्रतिदिन बढ़ती संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago