कोरोना महामारी के कारण देश में जो लॉकडाउन हुआ उस में हम सभी एक महीने से अधिक समय तक बिना किसी मदद के अपना काम संभाल रहे थे | लॉकडाउन में अब बहुत छूट दे दी गई है | जीवन पहले जैसे सामान्य होने से बहुत दूर है लेकिन गत दिनों की तरह, कुछ गतिविधियाँ, जैसे कि घरेलू मदद और यूटिलिटी सर्विसपर्सन लोगों के घरों के अंदर अपने काम पर वापस आ रहे हैं |
देश भर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है | देश में 2 लाख के करीब संक्रमितों संख्या पहुंच चुकी है ऐसे में सवाल उठ ता है क्या जरूरत पड़ने पर घरेलू मदद और उपयोगिता सेवाधारियों को वापस बुलाने का सही समय है? एहतियाती तौर पर, आपको बचना चाहिए। हालाँकि, यदि आप इससे बच नहीं सकते हैं, तो बरती जाने वाली सावधानियाँ किसी भी प्रकार की मानवतावादी लापरवाहियों से रहित होनी चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, कोरोना वायरस से ख़ुद को सुरक्षित रखने का सबसे ठोस और महत्वपूर्ण उपाय है कि हम सफ़ाई से रहें | साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखना सबसे जरुरी है |
अगर आपके घर कोई कामगार या आया आती है तो आपको बहुत सी सावधानियों का ध्यान रखने की जरुरत है | निचे लिखी बातों को अपनाएं क्यों की आप खुद ही अपने रक्षक हैं कोरोना से बचने के लिए |
फरीदाबाद प्रशासन की और से कहा गया है कि अगर किसी को भुखार, खांसी या सांस लेने में कोई तकलीफ है तो काम पर न जाएं और ऐसे लोग और मेड को भी न बुलाएं |
अपने हाथों को समय-समय पर धोते रहें| साबुन और पानी से हाथ धोएं | या आप चाहें तो एक अल्कोहॉल बेस्ड सैनेटाइज़र भी उपयोग कर सकते हैं | अपनी आंखों को छूने से बचें| नाक और मुंह पर भी हाथ लगाने से बचें | हाथ से हम कई सतहों को छूते हैं और इस दौरान संभव है कि हमारे हाथ में वायरस चिपक जाए| अगर हम उसी अवस्था में अपने नाक, मुंह और आंख को छूते हैं तो वायरस के शरीर में प्रवेश की आशंका बढ़ जाती है |
आपका का फर्ज बनता है कि जब भी घर से बहार निकलें उस वक़्त SMS यानी S(Senitizer), M(Mask), S(Social Distancing) का ख्याल रखे।
ओम सेठी, फरीदाबाद
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…