Categories: Faridabad

पर्वतीय कॉलोनी को जल्द ही मिलने वाला है इस समस्या से छुटकारा, लोगों को मिलेगी सुविधा

सीवर की समस्या को लेकर जिले भर में प्रसिद्ध पर्वतीय को जल्द ही एक नई खुशखबरी मिलने वाली है। सीवर जाम की समस्या से लोगों को एक महीने में निजात मिलेगी। इलाके में बिछाई गई सीवर लाइनों को मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए करीब 40 लाख रुपये नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने जारी करने का भरोसा फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों को दिया है।

साथ ही सेक्टर-22 शमशानघाट के पास क्षतिग्रस्त पेयजल की पाइपलाइन को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए करीब दस लाख रुपये खर्च होंगे। इससे बड़ी आबादी के लिए पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।

पर्वतीय कॉलोनी को जल्द ही मिलने वाला है इस समस्या से छुटकारा, लोगों को मिलेगी सुविधा



नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बुधवार फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए कार्ययोजना बनाकर जल्द काम करने के दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पेयजल और सीवर की है, जिसे सभी पार्षदों ने एक साथ मिलकर आयुक्त के सामने रखा।


आयुक्त ने भरोसा दिया कि अगले आठ-नौ महीने में पेयजल की बर्बादी पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। पूरे शहर में पेयजल लाइनों पर स्कॉडा सिस्टम लागू हो जाएगा। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड इस कार्य को करेगी। इससे पानी की बर्बादी रुकेगी तो पानी आपूर्ति भी सुचारू हो जाएगी। इसके लिए सभी मुख्य लाइनों को जीपीएस से जोड़ा जाएगा।

पुरानी मोटरों को बदल कर नई मोटर लगाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। पार्षदों ने आरोप लगाया कि कुछ वार्डों में पानी खूब मिल रहा है। जबकि फरीदाबाद एनआईटी के वार्डों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान रहते हैं।

इसलिए पानी का बंटवारा उचित किया जाए। बैठक महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, पार्षद जयवीर खटाना, महेंद्र सिंह, सपना डागर व ललिता यादव आदि शामिल रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago