Categories: Faridabad

पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करना होगा नौ महीने का इंतजार, बैठक में हुआ फैसला

नगर निगम के अंर्तगत आने वाले क्षेत्रों में गर्मियों का आगाज होते ही पानी की समस्या बनी रहती है। नगर निगम के तमाम प्रयासों के बावजूद भी इस समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। हाल ही में हुई नगर निगम की बैठक के दौरान भी पार्षदों के द्वारा इस मुद्गे को काफी प्रमुखता से उठाया गया वही अब निगम की ओर इस समस्या के समाधान हेतु नौ महीने का समय मांगा गया है।

सबसे पहले एनआईटी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधार पर कार्य किया जाएगा। इस दिशा में फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एफएससीआई) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करना होगा नौ महीने का इंतजार, बैठक में हुआ फैसला

दरअसल, एनआईटी क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के मुद्दे पर बुधवार को फरीदाबाद स्मार्ट सिटी कार्यालय में एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों की बैठक बुलाई गई। बैठक महापौर सुमन बाल, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, पार्षद जयवीर खटाना, महेंद्र सरपंच, सपना डागर, मनोज शामिल हुए। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई वार्डों को खूब पानी मिल रहा है तो कुछ वार्ड पानी के लिए तरस रहे हैं।

वार्ड नंबर-3 के पार्षद जयवीर खटाना ने अपने वार्ड की समस्या के बारे में बताया। निगमायुक्त ने कहा कि स्कॉडा योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सभी मुख्य लाइनों को जीपीएस से जोड़ा जा रहा है।

पुरानी मोटरों को बदल कर नई मोटर लगाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद नियमित रूप से पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

ईकोग्रीन कंपनी द्वारा नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने का मुद्दा भी बैठक में खूब छाया रहा। वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी ने बताया कि ईकोग्रीन कंपनी नियमानुसार काम नहीं कर रही। शहर में आधी गाड़ियों से सफाई कराई जा रही है। इसलिए कंपनी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ईकोग्रीन अधिकारी को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago