Categories: FaridabadHealth

महामारी से लड़ने के लिए जिले में जल्द शुरू होगा, तीसरी वैक्सीन का ट्रायल

महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए देश में विभिन्न वैक्सीन को परमिशन दे दी गई है । लेकिन उस वैक्सीन को परमिशन देने से पहले उस पर पूर्ण रुप से रिसर्च की जाती है और यह रिसर्च आम लोगों पर की जाती है।

एन आई टी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भी महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए दो वैक्सीन का ट्रायल किया गया था। उस वैक्सीन का ट्रायल संपूर्ण रूप से सही होने के बाद ही देश भर में उस वैक्सीन को लगाने की परमिशन दे दी गई है।

महामारी से लड़ने के लिए जिले में जल्द शुरू होगा, तीसरी वैक्सीन का ट्रायल

ऐसी ही एक और वैक्सीन जिले में आ रही है। जिसका ट्राई किया जाएगा और अगर उसका ट्रायल session  सफल हो जाता है। तो उस वैक्सीन को भी देशभर में लगाने के लिए परमिशन दे दी जाएगी। बताया जा रहा है  बायोलॉजिकल ई कंपनी के द्वारा बनाई गई वैक्सीन जिसका नाम CORBEVAX है।

इस वैक्सीन का ट्रायल अगले हफ्ते शुरू कर दिया जाएगा। जिसमें जिले के करीब डेढ़ सौ से 200 लोग भाग ले सकते हैं। बताया जा रहा है इस ट्रायल सेशन में सभी लोगों को वैक्सीन ही लगाई जाएगी, किसी को भी प्लेसिबो यानी पानी नहीं लगाया जाएगा।

इस ट्रायल सेशन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म फिल करना होगा। उस फॉर्म को भरने के बाद दो से 3 दिन के बाद  मेडिकल कॉलेज से फोन आएगा और उसके बाद आप ट्रायल में भाग लेने के लिए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस ट्रायल सेशन में जो भी वैक्सीन में भाग लेंगे, उनको ट्रैवल एक्सपेंस के तौर पर 500 रुपए दिए जाएंगे। यह वैक्सीन अन्य सभी वैक्सीन से ज्यादा फायदेमंद है। इसकी दो डोज़ लगाई जाएगी। पहली डोज़ लगने के 28 दिन के बाद दूसरे डोज़ लगाई जाएगी।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रजिस्ट्रार डॉ एके पांडे ने बताया कि यह ट्रायल अगले हफ्ते से शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है, लेकिन वह महामारी से ग्रस्त ना हुआ हो।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago