Categories: Faridabad

बैंक से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलना नगर निगम को पड़ रहा है भारी, आयोग ने दिए निर्देश

नगर निगम परिसर स्थित बैंक शाखा से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स निगम वसूल नहीं पा रहा है वही अब इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने दखल देते हुए निगम प्रशासन को आदेश दिया है कि बैंक से बकाया वसूल कर एक सितंबर तक जवाब पेश करे।

निगम मुख्यालय के अंदर बैंक की शाखा है। यह शाखा 1993 से चल रही है लेकिन अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है। ज्वाइंट कमिश्नर एनआईटी प्रशांत अटकान का कहना है कि बैंक पर करीब 1 करोड़ रुपए लीज के तौर पर बकाया है। इसी आधार पर 26 नवंबर 2020 को शाखा को सील कर दिया गया था।

बैंक से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलना नगर निगम को पड़ रहा है भारी, आयोग ने दिए निर्देश

इसके बाद बैंक अधिकारियों ने ज्वाइंट कमिश्नर को पत्र लिख शाखा खोलने का अनुरोध किया तो उन्होने मना कर दिया था। इसके बाद बैंककर्मी तत्कालीन कमिश्नर यश गर्ग से मिले। उन्होंने सील खोलने के आदेश दे दिए थे। कुछ माह पहले बैंक का एक प्रतिनिधिमंडल निगम के तत्कालीन कमिश्नर यशपाल यादव से मिला और पूरी जानकारी दी।


नगर निगम परिसर स्थित बैंक से काफी लंबे समय से टैक्स की वसूली नहीं हुई है। टैक्स वसूली को लेकर कई बार निगम की ओर से कार्यवाही की जा चुकी है परंतु वसूली नहीं हो पाई है वही अब इस मामले में मानव अधिकार आयोग ने द कलर दिया है। आयोग ने आदेश दिए हैं कि बैंक से बकाया वसूल कर एक सितंबर तक जवाब पेश करे।

गौरतलब है कि नगर निगम इन दिनों शहर भर के बकायेदारों से कर वसूली की तैयारी में है। वर्तमान समय में निगम का लाखों रुपया लोगों पर उधार है ऐसे में नगर निगम को आर्थिक तौर पर काफी तंगी का सामना करना पड़ रहा है। तंगी के चलते ही शहर भर के विकास कार्य भी रुके हुए हैं ऐसे में निगम की ओर से परिसर में उपस्थित बैंक से भी कर वसूली की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago