Categories: HealthPress Release

लोगो मे वैक्सीन को लेकर दिख रहा है खासा उत्साह, बढ़ चढ़कर लगवा रहे है डोज़

सिविल सर्जन डा. रणदीप सिंह पुनिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण एक सशक्त माध्यम है। जिला फरीदाबाद की जनता को बिना किसी डर के वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। टीकाकरण से स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता, कोविशील्ड व कोवैक्सीन का समान प्रभाव है।

सीएमओ डा रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि टीकाकरण करवाने के लिए अब पहले की अपेक्षा ज्यादा उत्साह जिला में देखा जा रहा है।

लोगो मे वैक्सीन को लेकर दिख रहा है खासा उत्साह, बढ़ चढ़कर लगवा रहे है डोज़

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ हमें कोविड-19 प्रोटोकोल नियमों की भी शत- प्रतिशत पालना करनी चाहिए। यह वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षित एवं कोराना संक्रमण के बचाव के लिए प्रभावी है।

पहली वैक्शीनेशन के बाद दूसरी वैक्शीनेशन 12 से 16 सप्ताह में लगवाने पर ईम्युनिटी पावर ओर भी बेहतर कारगर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि 18 से 45 वर्ष तक और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए जिला भर में सभी सामुदायिक चिकित्सा केंद्रो में स्थाई कैंप लगाने की व्यवस्था की गई है। ताकि लोग अपने नजदीकी इन स्थानों पर जाकर वैक्सीनेशन करवा सके। जिला की जनता स्वैच्छा टीकाकरण करवाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंडों के तहत प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवाना हमारा दायित्व एवं कर्त्तव्य है और इसें हम पूर्ण रूप से लगवाने का काम करेंगे। वैक्सीन को लगने के बाद सम्बन्धित व्यक्ति पर कोरोना का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। वैक्सीन के लगने के बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिन लोगों को यह वैक्सीन लग रही है। वे भी वैक्सीन लगने के बाद भी प्रोटोकोल नियमों की पालना जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टैंसिग व सैनीटाईजेशन नियमित रूप से करते रहे।

टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डाँ राजेश श्योकंद ने बताया कि

5 लाख 61 हजार 811 के लगभग लोगों को जिला में टीकाकरण हो गया है और टीकाकरण का कार्य निरन्तर जारी है। आने वाले समय में इसको और विस्तार से शुरू किया जाएगा। जिला में सभी को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक और 44 से अधिक आयु वर्ग के लोगों टीकाकरण जारी है। टीकाकरण करवाने के लिए युवाओं व अन्य लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉक्टर राजेश श्योकंद ने बताया कि आज शुक्रवार को 45 वर्ष की अधिक आयु के लोगों जिला के सभी की यूपीएचसी,पीएचसी, सीएससी स्वास्थ्य सेंटरों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए वैक्सीनेशन लगाई जा रही है।

इन जगहों पर लगेगी वैक्सीन

उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एसीनगर यूपीएचसी, एत्मादपुर यूपीएससी, बल्लभगढ़ एसडीएच, भारत कॉलोनी यूपीएचसी, भीम बस्ती यूपीएचसी, नागरिक अस्पताल बीके, डबुआ यूपीएचसी, धौज पीएचसी, ईएसआई-1,ईएसआई-2,ईएसआई-3,ईएसआई-4,ईएसआई-5,ईएसआई-6,ईएसआई-7,ईएसआई-8,

एफआरयु – सै0-30,एफ आरयु-2 सै0-3, हरी विहार यूपीएचसी,खेड़ी कलां सीएचसी,मेवला महाराज पुर यूपीएचसी,मुजेसर यूएचसी, नंगला युपीएचसी, पाली सीएचसी, पियाला पीएचसी, फतेहगढ़ युपीएचसी, संजय कॉलोनी युपीएचसी, सारण यूपीएचसी, सेहतपुर युएचसी,एसजीएम नगर युएचसी, शिव दुर्गा विहार यूपीएचसी, सुभाष कॉलोनी यूपीएचसी, सूरजकुंड डीआईएसपी, राजीव कॉलोनी यूपीएचसी सिवल डीआईएसपी सै0- 7, तिगांव पीएचसी, फतेहपुर बिलौच पीएचसी, सीकरी पीएचसी, छायसां पीएचसी,दयालपुर पीएचसी, कुराली सीएचसी, मोहना पीएचसी, और पन्हेरा खुर्द पीएचसी में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के सदस्यों द्वारा महामारी संक्रमण बचाव के लिए वैक्सीनेशन की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago