एक तरफ हमारा पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में लोग कहीं पीछे नहीं हट रहे हैं। लोगों को यह समझना चाहिए कि पृथ्वी हमारे जीवन में बहुत अहम कदम उठाती है। हम पृथ्वी के बच्चे हैं, तो यह हमारे अधिकार है कि हम ओर पृथ्वी का सम्मान करें।
लेकिन हमारे जिले में कुछ ऐसे लोग हैं जो हमारे पर्यावरण को खत्म करने में लगे हुए है। लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है हम बात कर रहे हैं पाली की। जहां पर गुड़गांव के नगर निगम के द्वारा कूड़े के कई ट्रक फेंके गए। किसके बाद उड़ कूड़े में आग भी लगा दी।
जिससे अरावली में रहने वाले जीव जंतुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेव अरावली के मेंबर जितेंद्र भड़ाना ने बताया कि कूड़ा जलने के कारण जंगली जानवरों को इतनी परेशानी हुई है कि वह अब वहां पर खुलकर सांस भी नहीं ले पा रहे।
जितनी हवा और पर्यावरण हमारे लिए जरूरी है उतना ही जंगली जानवरों के लिए भी जरूरी है। उनकी जिंदगी भी उसी हवा पर ही है। जलते कूड़े के कारण जानवरों को सांस लेने में तकिल्फ़ हो रही है। अरावली में मौजूद बंदर ,तेंदुए खुलकर सांस नहीं ले पा रहा है।
लेकिन वह कूड़ा जल रहा है, तो हमारी हवा भी दूषित हो रही है। इससे लाखों लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। सेव अरावली के लोगों द्वारा और जितेंद्र भडाना द्वारा शिकायत भी दर्ज कराई गई है। दो महीने पहले शिकायत नंबर :863 व 803 दर्ज करवाई थी।
लेकिन उसके बावजूद इसके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उसके बाद सेव अरावली नगर निगम विभाग को सोशल मीडिया के जरिए सभी समस्या से अवगत करवाया लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
उसके बाद फरीदाबाद वन विभाग द्वारा यह सूचित किया गया कि अब यहां कोई भी कूड़ा नहीं डालेगा। लेकिन उसके बावजूद भी कूड़ा डाला जा रहा है।
हरियाणा के युवाओं को विदेश में नौकरी करने का बहुत बड़ा अवसर मिल रहा है।…
हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग…
फरीदाबाद के सैक्टर 7 में बारिश के बाद नज़ारा ऐसा हो जाता है मानो सामने…
फरीदाबाद में अब टीबी की जांच के लिए लोगों को अपने क्षेत्र से दूर जाने…
फरीदाबाद में चल रही लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में महिलाओं से…
फरीदाबाद में अब आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों को बड़ी निजात मिलने वाली है।…