स्मार्ट सिटी की स्मार्टनेस से तो हम सभी वाकिफ है गलियों में ओवरफ्लो हो रहा सीवर और कीचड़ लोगों की गले का फांस बन रहा है।
गांव दौलताबाद के लोग इस समस्या से काफी समय से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत के पश्चात भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
दरअसल, गांव दौलताबाद सड़कों पर सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। सीवर के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत होने के पश्चात भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
आलम यह है कि लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि गली में गंदगी होने के कारण उन्हें घरों में रहना पड़ता है।
घर के बाहर सीवर ओवरफ्लो और कीचड़ से बदबू फैली रहती है। गंदगी की वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है तथा सड़कों पर चलने में भी काफी परेशानी हो रही है। इससे आसपास बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है।
इसकी शिकायत लोगों ने नगर निगम में कई बार की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों का यह अड़ियल रवैया आमजन के लिए परेशानी बनता जा रहा है।
समस्या के समाधान के लिए बना नगर निगम इस काम में असफल होता नजर आ रहा है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं और उन्हें गंदगी में जीवन यापन करना पड़ रहा है।
हरियाणा में सरकार पीएम किसान योजना के जरिए किसानों के खातों में आने वाले 6000…
हरियाणा में शुरू होने जा रही है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन। भारत जर्मनी, फ्रांस,…
हरियाणा के युवाओं को विदेश में नौकरी करने का बहुत बड़ा अवसर मिल रहा है।…
हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग…
फरीदाबाद के सैक्टर 7 में बारिश के बाद नज़ारा ऐसा हो जाता है मानो सामने…
फरीदाबाद में अब टीबी की जांच के लिए लोगों को अपने क्षेत्र से दूर जाने…