Categories: Faridabad

ऑक्सीजन से भरे टैंकरों को लेकर राज्य सरकार जारी कर सकती है आदेश, प्रशासन ने नहीं ली थी सुध

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में 15 दिनों से ऑक्सिजन से भरे करीब 19 टैंकर खड़े हैं। जिसमे से 4 टैंकर खाली है। सरकार बहुत जल्द रेलवे स्टेशन पर खड़े इन ऑक्सीजन टैंकरों को लेकर नए आदेश जारी कर सकती है।

महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गुजरात के जामनगर, हजीरा व ओडिशा के राउरकेला व अंगुल से इन ऑक्सीजन टैंकरों को स्पेशल ट्रेन के जरिए मंगाए थे।

ऑक्सीजन से भरे टैंकरों को लेकर राज्य सरकार जारी कर सकती है आदेश, प्रशासन ने नहीं ली थी सुध

महामारी संक्रमण का ग्राफ कम होने से ऑक्सिजन की मांग में भी कमी आई है। ऑक्सीजन की मांग में कमी आने के कारण ऑक्सीजन टैंकर स्टेशन परिसर में पिछले 15 दिनों से खड़े है।

ऑक्सीजन टैंकर खाली ना होने की वजह से दिल्ली केंट से भी टैंकर फरीदाबाद भेज दिए गए है। ऑक्सीजन टैंकरों को लेकर अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है। जिसके बाद से संबंधित मामले में आखिरी फैसला राज्य सरकार पर छोड़ा गया है।

कुछ समय पहले टैंकर चालक उमेद सिंह, महेंद्र व शिव सिंह ने बताया था कि हमें अभी तक यह नहीं बताया गया है ऑक्सिजन की सप्लाई कहां देनी है। इसके अलावा हमें घर भी नहीं जाने दिया जा रहा है। जिसके बाद टैंकर चालकों की शिकायत पर जीआरपी सबइंस्पेक्टर राजपाल सिंह की देखरेख में सभी चालकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ था। मरीजों के तीमारदार ऑक्सीजन के एक सिलेंडर को भरवाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े हुए नजर आए थे वही अब प्रशासन की ओर से ऑक्सीजन को लेकर तमाम सुविधाएं की गई है।

परिणाम स्वरूप जिले बार में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं है वही यह 19 टैंकर करीब 15 दिनों से रेलवे स्टेशन पर खड़े हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से इनकी सुध नहीं ली गई है वही अब राज्य सरकार इस पर कार्यवाही करने की तैयारी में है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago