Categories: FaridabadGovernment

हरियाणा में एक बार फिर बढ़ गई लॉकडाउन की मियाद, इस बार लोगों को मिली है यह छूट

महामारी के मद्देनजर हरियाणा में लॉकडाउन को 1 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। ‌ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के आदेशों पर मुख्य सचिव विजयवर्धन ने लॉकडाउन को 14 जून को सुबह 5 बजे तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।

महामारी की बढ़ी मियाद को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई है। गाइडलाइंस के दौरान दुकानें खोलने के समय में बदलाव किया गया है। अब दुकानदार सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक अपनी दुकानें खोल सकेंगे, लेकिन उन्हें प्रोटोकाल का अनुपालन करना होगा। सभी दुकानें तारीख के हिसाब से ओड-ईवन आधार पर खुलेंगी। एक दिन ओड तो दूसरे दिन ईवन नंबर की दुकानें खोलने के आदेश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में एक बार फिर बढ़ गई लॉकडाउन की मियाद, इस बार लोगों को मिली है यह छूट

हरियाणा सरकार ने शापिंग माल खोलने का समय भी बढ़ा दिया है। अब शापिंग माल सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खुल सकेंगे। रेस्टोरेंट, बार, माल में मौजूद होटल व बार, सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक 50 फीसद बैठने की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। खाने-पीने की वस्तुओं की होम डिलीवरी का समय रात 10 बजे तक रखा गया है।

धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति भी सरकार ने दी है, लेकिन एक बार में 21 से ज्यादा व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल पर जमा नहीं हो सकेंगे। इस बारे में पुजारियों तथा मंदिर के संचालकों को ध्यान रखना होगा। हरियाणा सरकार ने कारपोरेट दफ्तर भी कर्मचारियों की 50 फीसद हाजिरी के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। शादी-विवाह और रस्म क्रिया में 21 आदमी से ज्यादा इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।

शादी के दौरान किसी को बरात लाने या ले जाने की इजाजत नहीं होगी। किसी विवाह समारोह में पार्टी के लिए 50 आदमी से ज्यादा इकट्ठा होने की इजात नहीं है। यदि किसी को ज्यादा आदमी इकट्ठा करने की अनुमति चाहिये तो उन्हें डीसी के पास जाना होगा। डीसी चाहेंगे तो सशर्त इजाजत दे सकते हैं। क्लब हाउस, रेस्टोरेंट और गोल्फ क्लब के बार 50 फीसद उपस्थिति के साथ सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खोलने की इजाजत होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago