Categories: Politics

कुमारी शैलजा का तंज, बिना सरकार चालने के अनुभव से भाजपा जजपा ने खेला जुमला

हरियाणा : प्रदेश की वर्तमान अवस्था के बारे में बखान करते हुए हरियाणा की कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर उंगली उठाते हुए कहा कि सरकार चलाने का अनुभव कतई नहीं था और वायदों के दम पर सरकार बनाकर अब सभी वायदे भुला कर आमजन की भावनाओं से खिलवाड़ किया हैं।

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, उद्योग, बेरोजगारी, लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया करवाना, स्वच्छता व अपराधों पर नकेल कसना जैसे विषयों पर नियंत्रण करने का दम भर था, लेकिन इन सभी मुद्दों पर गठबंधन सरकार पूरी तरह असमर्थ साबित हुई है।

कुमारी शैलजा का तंज, बिना सरकार चालने के अनुभव से भाजपा जजपा ने खेला जुमला

नीति आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सभी को स्वच्छ पानी मुहैया नहीं कराया जा सका है। अपराध में बढ़ोतरी हुई है। इंडस्ट्री, इनोवेशन व इंफ्रास्ट्रक्चर में भी प्रदेश नीचे खिसक गया है। बेरोजगारी बढऩे से आर्थिक वृद्धि कमजोर पड़ी है। शिक्षा का स्तर भी गिर गया है।

सैलजा ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में रोजगार घट गया है। यह वर्ष 2019 में जहां 19.5 प्रतिशत था, वह वर्ष 2020 में 17.60 प्रतिशत रह गया है। वहीं प्रदेश में बेरोजगारी दर वर्ष 2019 के मुकाबले बढ़ गई है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में जहां बेरोजगारी की दर 8.4 प्रतिशत थी, वहीं 2020 में यह 9.81 प्रतिशत हो गई है।

बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने में सरकार विफल रही है और प्रदेश में बच्चों का ड्रापआऊट बढ़ गया है और 12.16 प्रतिशत से बढ़कर 14.39 प्रतिशत हो गया है। नए स्कूल बनाने की बजाए सरकार पुराने स्कूलों को बंद करने पर तुली है। स्कूलों में अध्यापकों की कमी साफ देखी जा सकती है। हरियाणा में क्राइम तो इतना बढ़ गया है कि आज व्यापारी, महिला व आम आदमी घर से निकलने से भी डरता है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago