Categories: Faridabad

मेट्रो सेवा शुरु होने से सभी यात्री खुश

कोरोना महामारी के दौरान मेट्रो की सभी सेवाएं बाधित हो गई थी। हालात में थोड़ा सुधार आने पर दिल्ली सरकार ने फिर से मेट्रो की सेवाएं शुरु कर दी है। सोमवार को लगभग एक महीने बाद मेट्रो सेवा शुरु होने से औद्योगिक क्षेत्र से प्रतिदिन दिल्ली, नोएडा आवागमन करने वाले लोगों ने अब राहत की सांस ली है। इसके बावजूद पहले दिन स्टेशन पर अधिक यात्री नहीं दिखे।

कोरोना का संक्रमण मई में अधिक होने से मेट्रो की सभी सेवाएं बंद कर दी गई थी। इसके बाद फरीदाबाद से दिल्ली व नोएडा जाने वाले लोगों को निजी एवं सार्वजनिक परिवहन के वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था। लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक परिवहन बहुत ही कम संख्या में चल रहे थे। लोगों को काफी देर धूप में खड़ा रहने के बाद कोई वाहन मिलता था। वहीं दूसरी ओर निजी वाहनों से जाने वालों पर आर्थिक संकट आ गया था।

यात्रियों ने क्या कहा ?

मेट्रो नहीं चलने से दिल्ली जाने में बहुत परेशानी हो रही थी। सोमवार से ये परेशानी खत्म हो गई।
—पंकज,फरीदाबाद

मेट्रो सेवा शुरु होने से सभी यात्री खुश
Ashok Kumar

मेट्रो से हमारी लाइफ बहुत आसान हो गई है। पिछले एक महीने से बहुत दिक्कत थी। दिल्ली आने जाने में परेशानी हो रही थी।
— शक्ति, फरीदाबाद

Shakti

महामारी की वजह से हम घर से ही काम कर रहे थे। मेट्रो शुरु होने से अब दिल्ली पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।
—रवि कुमार, फरीदाबाद

Ravi kumar

मेट्रो बंद होने की वजह से दिल्ली से फरीदाबाद ऑटो या कैब से आना पड़ता था। इसकी वजह से समय और रूपये भी ज्यादा लगते थे। मेट्रो शुरु होने से अब कोई परेशानी नहीं होगी।
—अशोक सिंह, नई दिल्ली

Ashok Singh

मेट्रो शुरू होने से सब लोग बहुत खुश हैं सभी ने राहत की सांस ली है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि मेट्रो सेवा शुरु होने से नोएडा की कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम सिस्टम समाप्त कर दिया है।

BY Rajni Thakur

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

Haryana के इस सुंदर कैफे के सामने भूल जाएंगे आप दिल्ली के भी कैफे, पहाड़ और नदियों का होगा एहसास 

देश की राजधानी दिल्ली शुरू से ही लक्जरी लाइफ और सुंदर कैफे के लिए फैमस…

3 hours ago

हरियाणा सरकार ने जारी किया नया कैलेंडर, 2025 में कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां

प्रदेश के हजारों कर्मचारियो के लिए यह खबर बड़ी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश सरकार…

2 days ago

Haryana के किसानों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, यहाँ जाने कैसे 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

3 days ago

इस वजह के चलते Haryana में इन रूटो की ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

प्रदेश के जो लोग अपना सफ़र करने के लिए ट्रेन का प्रयोग करते हैं यह…

4 days ago

इस तारीख को जारी हो सकता है Haryana में 10वीं का रिजल्ट, जल्दी से यहाँ चेक करें पूरी डिटेल  

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

6 days ago

शिक्षा निदेशालय ने Haryana के स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

अप्रैल का महीना जैसे जैसे खत्म होता जा रहा है, वैसे वैसे प्रदेश में गर्मी…

7 days ago