Categories: Government

22 खूंखार कैदियों को हरियाणा की जेल से किया जाएगा रिहा, सामने आई असल वजह

हरियाणा : प्रदेश के जेल मंत्री रणजीत सिंह द्वारा एक बैठक आयोजित की गई है जिसमे सज़ा काट रहे 22 ऐसे कैदियों को रिहा करने का विचार किया जिनका पिछले दिनों अच्छे आचरण का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। वैसे तो फिलहाल इन सभी कैदियों को छोड़ने के अंतिम फ़ैसले पर सरकार द्वारा मुहर लगाई जाएगी।

वहीं आगे जानकारी देते हुए जेल मंत्री ने बताया कि राज्य में कैदियों को कोविड कि वजह से बाहर भी रखा गया था।

22 खूंखार कैदियों को हरियाणा की जेल से किया जाएगा रिहा, सामने आई असल वजह

उन्होंने कहा कि बीमारी के कारण गुरमीत सिंह कितने दिन तक मेदांता में रहेंगे यह उनके स्वास्थ्य की स्थिति और डॉक्टर्स कि रिपोर्ट तय कर पाएगी। बिजली मंत्री के तौर पर चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए हमारी सरकार एक मानक तय करने का विचार कर रही है, जिसके तहत भूमि में पानी एक निश्चित स्तर तक होने पर ही कनेक्शन दिया जाएगा।

सिंह ने कहा कि किसानों को 6 महीने के भीतर सभी कनेक्शन दे दिए जाएंगे. नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए कमांड व नॉन कमांड का कोई विषय नहीं होगा और पैडी-नॉन पैडी का भी कोई विषय नहीं रहा है। बिजली मंत्री ने बताया कि हमने पंचकूला और गुरुग्राम दो शहरों को मॉडल के तौर बिना किसी कट के बिजली देने और इन्वेटर मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य रखा है. हमारा प्रयास रहेगा कि खराब ट्रांसफार्मर, बिजली की तारें, पेड़ आदि समस्याओ को ठीक रखा जाए।

उन्होंने बताया कि जून-जुलाई के महीने में तेज आंधी और बारिश के कारण खंबे ज्यादा टूटते है, इसलिए अब सभी खंबों पर मार्किंग की जा रही हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो. इन दो शहरों में ये प्रयोग सफल होने पर इसे पूरे हरियाणा में लागू किया जाएगा. रंजीत सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरे हरियाणा को 24 घंटे बिजली देने का है, इस दिशा में आगे बढ़ते हुए हम करीब 5300 गांवों को 24 घंटे बिजली दे रहे हैं.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago