Categories: FaridabadGovernment

लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए आयुक्त से मिले व्यापार मंडल के प्रधान

फरीदाबाद। लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने की प्रक्रिया आंरभ करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल फरीदाबाद का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त डा. गरिमा मित्तल से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचा। व्यापारियों के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया कर रहे थे। इस अवसर पर श्री भाटिया ने निगम आयुक्त से अपील की कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।

काफी देर तक निगम आयुक्त से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत के बाद तय किया गया कि लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने की प्रक्रिया के अंतर्गत सभी दुकानदारों से उनके कागजात जमा करवाने आरंभ कर दिए जाएंगे।
निगम आयुक्त डा. गरिमा मित्तल ने इस संदर्भ में चीफ टाऊन प्लानर धर्मपाल सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनसे कहा गया कि किसी भी व्यापारी को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए आयुक्त से मिले व्यापार मंडल के प्रधान

इस प्रक्रिया को सरल और जल्दी निपटाया जाना चाहिए। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इस प्रक्रिया पर अमल करने के आदेश दिए। निगम आयुक्त के इस साकारात्मक रूख पर व्यापार मंडल ने उनका आभार जताया।
इस अवसर पर मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, लोकल बॉडी मंत्री अनिल विज एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का वह सभी आभार जताते हैं। यह मसला कई सालों से दुकानदारों के लिए मुसीबत बना हुआ था। कई सरकारें आई और गई, मगर किसी ने भी व्यापारियों की सुध नहीं ली।

मगर केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने उनकी इस समस्या को सरकार तक पहुंचाया और उसकी पैरवी की। इसके बाद ही सरकार ने लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने की घोषणा की है। वह सीएम, श्री विज और श्री गुर्जर का आभार जताते हैं। श्री भाटिया ने निगम आयुक्त का भी आभार जताया और कहा कि इस मुलाकात में उन्हें पूरा सहयोग किया गया है। वह उम्मीद करते हैं कि इस प्रक्रिया में किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी नहीं होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago