Categories: PoliticsTrending

हरियाणा का एक ऐसा गांव जहां बेटा-बेटी एकसमान, शहजादो से ज्यादा परियों ने खिलाया गुलिस्तान

हरियाणा : हरियाणा के पानीपत के अंतर्गत आने वाला बुड़शाम गांव अपने घरों में जन्म लेने वाले बेटे हो या बेटी दोनों को एकसमान अधिकार देने के चलते विख्यात हो चला है। दरअसल, इस गांव में परी का जन्म हो या फिर घर के चिराग का दोनों के लिए खुशियों में कोई कमी नही रहती। बेटी को भी समान स्थान देने का परिणाम है

जो आज इस गांव की बेटियां खेल से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ नाम रोशन कर रही हैं। वर्ष 2020 के आंकड़ों की बात करें तो लिंगानुपात में ये गांव जिले में टाप रहा है। 32 बेटों और 41 बेटियों ने जन्म लिया। यानि 1000 लड़कों के मुकाबले 1281 लड़कियां हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने उक्त गांव का नाम स्टेट अवार्ड के लिए भेजा है।

हरियाणा का एक ऐसा गांव जहां बेटा-बेटी एकसमान, शहजादो से ज्यादा परियों ने खिलाया गुलिस्तान

गौरतलब, इस बात से सभी परिचित है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को औद्योगिक नगरी पानीपत की धरती से ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी।

अभियान ने लोगों पर एक स्थायी छाप छोड़ी है, जिसके परिणाम स्वरूप जन्म के समय लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक जिले का वर्ष 2016 का लिंगानुपात 912 था। वर्ष 2020 में बढ़कर ये 943 हुआ।

नेशनल स्टाइल कबड्डी में जिला से लेकर नेशनल स्तर पर जीतकर गांव व जिले का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी प्रियंका गुलिया बताती हैं कि उसके दो भाई हैं। पिता वीरेंद्र मोटर मैकेनिक हैं। उन्होंने बेटों और बेटी में में कोई अंतर नहीं रखा। बल्कि भाई से बढ़कर मुझे मौका दिया है। हर परिस्थिति में साथ खड़े रहते हैं। कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने देते।

यह गांव न सिर्फ पूरे देश के लिए एक अभिप्रेरणा का कार्य कर रहा है,बल्कि यह भी साबित कर रहा है कि यदि बेटियों को भी एक मौका दिया जाए तो दंगल का अखाड़ा हो या फिर मिस इंडिया का ताज अपने सर सजा कर पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बना कर न सिर्फ अपने माता पिता बल्कि पूरे गांव का सर गर्व से ऊंचा कर सकती है।

एक तरफ जहां शहरो में बड़ी बड़ी बिल्डिंग में पढ़ने वाले बच्चों में भी इतना ज्यादा प्रतिभा देखने को नहीं मिलेगी, जो इस गांव से निकले बेटे और बेटियों में देखने को मिल रही है।हम सबको इस गांव की एकता और जागरूकता से कुछ सीखना हो ताकि एक दिन इस गांव की तरह पूरा देश भी बेटे और बेटियों के बीच के भेदभाव को समाप्त करने में सक्षम साबित हो।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago