Categories: Government

नए नियमों के साथ एक बार फिर सड़कों पर फर्राटे भर सकेंगी हरियाणा रोडवेज बसें

हरियाणा : प्रदेश में बढ़ते संक्रमित मामलों को देखते हुए जो पिछले एक महीने से लॉक डाउन लगाया था उसे अब अनलॉक प्रक्रिया के माध्यम से राहत देने का कार्य शुरू हो गया है।

अब अनलॉक प्रक्रिया शुरू करते हुए हरियाणा डीपो द्वारा रोडवेज के संचालन को मंजूर करते हुए दिल्ली के लिए प्रत्येक 1 घंटे में बसों का संचालन को अनुमति दे दी गई है।

नए नियमों के साथ एक बार फिर सड़कों पर फर्राटे भर सकेंगी हरियाणा रोडवेज बसें

वहीं नियमो के तहत संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा छूट दी तो उसकी वजह से सवारियों में बढ़ोतरी हो रही है, और रोडवेज विभाग द्वारा विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया गया है,

और लोगों की सुविधा के लिए लंबे रूटों पर बसों को 50 प्रतिशत सवारियों के साथ चलाने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब, सोनीपत से दिल्ली समेत काफी रूट्स कोविड-19 के चलते बंद कर दिए गए थे।लेकिन एक बार फिर सरकार द्वारा अनलॉक डाउन की प्रक्रिया शुरू कर दी है

और सोमवार से दिल्ली में निर्धारित नियमों के अनुसार बाजार व दुकाने खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई हैऐसे में सोनीपत रोडवेज विभाग द्वारा भी दिल्ली रूट पर बसों की संख्या को बढ़ा दिया है.ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

जानकारी के मुताबिक रोडवेज विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट समेत कई बसों की संख्या को बढ़ा दिया गया है और सोनीपत से दिल्ली के लिए रोजाना 10 से 12 बसों का परिचालन किया जा रहा है. वहीं रोडवेज विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट पर सुबह 6 बसे से दोहपर 4 बजे तक हर घंटे बस सेवा उपलब्ध करवा दी गई है.

यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए भी रोडवेज विभाग द्वारा विभिन्न रूटों पर करीब 40 बसों का संचालन किया गया हैं। जिसमें सोनीपत से गोहाना 4 बसे, सोनीपत से पानीपत 12 बसे, सोनीपत से दिल्ली 10 बसे, सोनीपत से गौरीपुर मोड 4 बसे, सोनीपत से रोहतक 10 और सोनीपत से चण्डीगढ 4 बसे तथा अन्य रूटों पर भी बसों का परिचालन किया गया है।

अब उम्मीद की जा रही है कि कम होते संक्रमित मामलों के साथ सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और इसके लिए अनलॉक प्रक्रिया के माध्यम से जहां आमजन को राहत देते हुए रोडवेज संचालन को शुरू किया गया है। वहीं आने वाले समय में परिवहन विभाग को भी आर्थिक मंदी से छुटकारा मिल सकेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago