Categories: Featured

इस युवक ने उधार लेकर शुरू किया था बिजनेस, आज हैं करोड़ों की कंपनी के मालिक

समय बदलते ज़रा भी वक्त नहीं लगता है। आपको बुरे वक्त में बस कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। कई बार कई युवा अपने अनोखे आईडिए से ऐसा काम कर जाते हैं, जोकि लोगों के लिए किसी सपने से अधिक नहीं होता। जतिन आहुजा ने भी मात्र 70 हजार रुपए उधार लेकर ऐसा बिजनेस शुरू किया कि आज वह करोड़ों रुपए की कंपनी के मालिक हैं।

किसी भी इंसान को सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ सबकुछ हासिल करने की राह पर निकलना पड़ता है। इस युवक ने अपने अनोखे आईडिए से एक ऐसा बिजनेस शुरू किया,जिसने उसे मालामाल बना दिया। हालांकि इस नए बिजनेस को शुरू करने के लिए इस युवक ने काफी संघर्ष भी किया, तब जाकर वह कई सालों की मेहनत के बाद स्टैंड हो पाया।

इस युवक ने उधार लेकर शुरू किया था बिजनेस, आज हैं करोड़ों की कंपनी के मालिक

“मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही सही पर मिलता ज़रूर है” इस कहावत को सच कर दिखाया जतिन ने। जतिन ने अपनी इस कंपनी का नाम भी बेहद ही आकर्षक और अनोखा रखा है। उनकी इस कंपनी का नाम है बिग बॉय टॉयज। इस नाम को सुनकर आपको लगेगा कि यह कोई खिलौनों की कंपनी या शोरूम होगा। पंरतु असल में यह खिलौने नहीं बल्कि सैकेंड हैंड लगजरी कारों की कंपनी है।

जतिन ने अपने लक्ष्य के रास्तें में आनेवाली सभी बाधाओं का डटकर सामना किया और अंततः अपनी मंजिल तक पहुंच ही गए। उनका यह सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। जतिन आहुजा ने जब इस बिजनेस को शुरू किया तो उन्होंने अपने पिता से मात्र 70 हजार रुपए उधार लिए थे। मगर आज उनका करोड़ों रुपए का बिजनेस है। भारत में सैकेंड हैंड यूज्ड कारों के बिजनेस को अच्छे नजरिए से नहीं देखा जाता। जतिन ने लोगों की इस धारणा को पूरी तरह से बदल दिया है।

कड़ी मेहनत और एकाग्रता के दम पर जतिन ने इतना बड़ा बिजनेस खड़ा किया है। यही वजह है कि आज जतिन के कस्टमर्स की लिस्ट में कई बड़े क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago