Categories: Featured

इस युवती के जज्बे को सलाम : नौकरी जाने पर खोल लिया ढाबा, मात्र 30 रुपए में सभी को करवाती हैं भोजन

महामारी ने तबाही मचाने के साथ – साथ लोगों का जीना भी बेहाल किया है। महामारी की दूसरी लहर ने देश के स्वास्थ्य ढांचे के साथ अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव डाला है। कारोबार में नुकसान के डर ने कई नियोक्ताओं को कर्मचारियों की छंटनी समेत कठोर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, हटाए गए कर्मचारी ढाबा और फूड व्यवसाय समेत अपना कारोबार शुरू करने की प्रतिज्ञा के साथ वापस आ रहे हैं।

महामारी के कारण लगा लॉकडाउन किसी के लिए कालाबाजरी का जरिया बना तो किसी के लिए अभिशाप। महामारी के कारण, उत्तर प्रदेश के कानपुर की एक महिला को उसकी नौकरी से हटा दिया गया लेकिन मिसाल के तौर पर उसने खुद का ढाबा व्यवसाय चलाने का फैसला किया जहां किफायती थाली मात्र 30 रुपये में मिलती है।

इस युवती के जज्बे को सलाम : नौकरी जाने पर खोल लिया ढाबा, मात्र 30 रुपए में सभी को करवाती हैं भोजन

उनका ढाबा काफी वायरल हो रहा है। दूर – दूर से लोग इनका भोजन चखने के लिए आ रहे हैं। कानपुर की इंदु नाम की महिला ने अपने हैंडल से पोस्ट शेयर किया। उसने अपने ट्ववीट में लिखा, “नौकरी जाने के कारण मैंने एक नया व्यापार ‘इंदु का ढाबा’ शुरू किया है और यहां एक थाली की कीमत मात्र 30 रुपए है. मुझे शुभकामना दीजिए।

आपका हौसला बुलंद होना चाहिए मुकाम तो मिल ही जाता है। इंसान को कभी हार नहीं माननी चाहिए। इसी बात को चरितार्थ करती है इनकी कहानी। ट्वीट सोशल मीडिया पर सामने आने के साथ वायरल हो गया। लोग पोस्ट को बड़े पैमाने पर लाइक्स, रिट्ववीट्स और शेयर कर रहे हैं। ट्विटर यूजर्स ने अपना समर्थन शेयर किया और इंदु के नए व्यवसाय पर शुभकामना दी और किफायती दर पर फूड बेचने की उसकी पहल को सराहा।

इंदु को खुद पर भरोसा था। यदि आप किसी क्षेत्र में सफलता चाहते हैं तो इसे अपना लक्ष्य ना बनाइये, सिर्फ वो करिए जो करना आपको अच्छा लगता है जब हम ऐसा करते हैं तो सबकुछ हासिल हो जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago