Categories: FaridabadHealth

दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी के चलते इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं लोग, जानिए कैसे बचें इससे

आज फिर लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया। लोगों को लगातार दो दिन से गर्म हवा सता रही है। अभी भी सबसे ज्यादा तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि अभी 12 जून तक चिलचिलाती गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। देखा जाए तो सुबह के समय हवाएं चली लेकिन जलाती गर्मी से किसी को भी राहत नहीं मिली।

फरीदाबाद की जनता बहुत ज्यादा गर्मी का एहसास हो रहा है। अगर देखा जाए तो इस तपती गर्मी का असर सीधा लोगों के शरीर पर पड़ रहा है। देखा जाए तो गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।फरीदाबाद के बीके अस्पताल में देखने को मिला कि रोजाना ज्यादा संख्या गर्मी से ग्रस्त होकर आ रहे हैं।उनके पेट में दर्द, सिर में दर्द,डायरिया जैसे लक्षण लोगों को दिखाई दे रहे हैं।

दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी के चलते इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं लोग, जानिए कैसे बचें इससे

इस चिलचिलाती गर्मी के कारण लगभग 20 से 80 मरीज रोजाना डायरिया के सामने आ रहे हैं‌। इस तपती गर्मी में जहां पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए वही आधे से ज्यादा जनता इस समय टैंकरों का गंदा पानी पीकर अपने अंदर और बीमारियां बढ़ा रहे हैं। उबलती धरती का प्रकोप इस समय बच्चों पर ज्यादा दिखाई दे रहा है। बच्चों में बुखार पेट में दर्द सांस लेने में तकलीफ यह सारे लक्षण बच्चों में दिखाई दे रहे हैं।

रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास बीके अस्पताल में के कार्यकर्ता ने बताया है कि ज्यादा 8 से 12 वर्ष के बच्चे इस समय पीड़ित होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं‌।साथ ही साथ डॉक्टरों ने तपती गर्मी से बचाव के लिए भी सावधानी बरतने के लिए सावधान कर दिया है।

उन्होंने बताया कि आप अपने शरीर में पानी की कमी होने ना दें ज्यादा से ज्यादा आप जूस पानी लिक्विड का सेवन करें,साफ सफाई पर पूरा ध्यान दें,शरीर पर गर्मी के कारण आई लाल धब्बे को हल्के में ना लें जाकर डॉक्टर से उसकी जांच कराएं और अगर ज्यादा बाहर गर्मी हो तो आप बाहर ना निकले और किसी भी कारण अगर आपको बाहर निकलना पड़ रहा है। तो अपने साथ अपनी पानी की बोतल जरूर रखें समय-समय पर पानी पीते रहें धूप से अपने आप को बचा है और आप सभी स्वस्थ रहेंगे।

Written by Muskan Gautam

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago