Categories: Faridabad

बरसात से पहले नगर निगम करवा ले यह काम, नहीं तो सड़कों पर बर्बाद होता रहेगा पानी

ग्राउंड वाटर लेवल दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है, जिसकी वजह से फरीदाबाद के कुछ एरिया में पानी का संकट देखने को मिल रहा है। गर्मी शुरू होते ही लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ता है और वह इस समस्या का समाधान सिर्फ और सिर्फ टैंकर से ही कर पाते हैं।

इसीलिए कनफेडरेशन ऑफ आरडब्लूए के द्वारा सोशल मीडिया नगर निगम से गुजारिश की है कि बरसात से पहले अगर यह काम में करवा लेती है। तो जो सड़कों पर पानी बर्बाद होता है उसको बचाया जा सकता है और ग्राउंड वाटर लेवल को बढ़ाया जा सकता है।

बरसात से पहले नगर निगम करवा ले यह काम, नहीं तो सड़कों पर बर्बाद होता रहेगा पानी

कनफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के प्रधान एनके गर्ग ने बताया कि नगर निगम के द्वारा जिले में करीब डेढ़ सौ रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट बनाए हुए हैं। जिसका इस्तेमाल बारिश के दिनों में किया जाता है। लेकिन जैसे कि मौसम विभाग के द्वारा बताया जा रहा है कि इस बार मॉनसून जल्दी आएगा।

इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए नगर निगम अधिकारियों से गुजारिश की है कि वह जिले में जितने भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग बने हुए हैं उनको मेंटेन करके सुचारू रूप से चलाने की प्रक्रिया को शुरू कर दें। ताकि जब बरसाती मौसम आए तब सड़कों पर बर्बाद बहने वाला पानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग में इस्तेमाल हो सके और उससे जिले का ग्राउंड वाटर लेवल भी इनक्रीस होगा।

कनफेडरेशन ऑफ आरडब्लूए के जनरल सेक्रेटरी ए एस गुलाटी ने बताया कि उन्होंने ट्वीट करके कहा कि @MCF_Faridabad कनफेडरेशन का नगर निगम कमिश्नर से अनुरोध है कि मानसून शुरू होने से पहले सेक्टरों में बन्द पड़े रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की युद्ध स्तर पर सफाई करवाने के निर्देश दें। अन्यथा हर साल की तरह बारिश का पानी सड़कों और नाले-नालियों में व्यर्थ बह जाएगा।

इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए नगर निगम से गुजारिश की है रेन वाटर हार्वेस्टिंग को दुरुस्त किया जाए। ताकि बरसात के दिनों में जो पानी सड़कों पर व्यर्थ बहता था उसको ग्राउंड वाटर लेवल इंक्रीज करने में इस्तेमाल किया जा सके।

क्योंकि इस समय जिले का ग्राउंड वाटर लेवल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिसके वजह से लोगों को पीने के पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है और वह सिर्फ और सिर्फ टैंकर के भरोसे रहते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago