Categories: Faridabad

पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को निगम की राहत, इस माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा पानी

गर्मी में शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में पेयजल संकट गहराया हुआ है।  वार्डों की करीब पांच लाख की आबादी बीते एक माह से प्रतिदिन पेयजल संकट झेल रही है।

सूत्रों के मुताबिक इन दिनों में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण यमुना किनारे लगी रेनीवेल का पानी शहर तक नियमित नहीं पहुंच रहा है। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में लगे ट्यूबवेलों के बार-बार खराब होने, कुछ की मोटर बार-बार खराब होने के कारण पेयजल संकट है।

पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को निगम की राहत, इस माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा पानी

कॉलोनियों में जो ट्यूबवेल भी चल रही है, उनमें अधिकांश पर अवैध रूप से चल रही डेयरी संचालकों का कब्जा है। ऐसे में ट्यूबवेल और रेनीवेल से पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण शहर की आबादी का एक हिस्सा पेयजल संकट की चपेट में हैं, जबकि पूरा शहर भूजल पर ही निर्भर है। वैसे भी गर्मियों में पानी की खपत बढ़ जाती है।

कॉलोनियों में बड़ी संख्या में अवैध रूप से डेयरी चल रही हैं। इन डेयरियों के कारण जहां गंदगी और सीवर जाम की समस्या बनी हुई हैं, वहीं इन डेयरी संचालकों में मिलीभगत करके ट्यूबवेलों पर भी कब्जा कर रखा है। अब ट्यूबवेलों को पानी अन्य कहीं जाने नहीं देते हैं। जितने समय इन्हें भैंसों को नहलाने, भैंस के गोबर को नालियों और सीवर में बहाने और अपने तबलों की सफाई के लिए पानी चाहिए, उतने समय ही ये ट्यूबवेल चलाते हैं।

इन ट्यूबवेलों की चाबियां इन्हीं लोगों के पास अवैध रूप से होती है। इसलिए अन्य लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, नंगला एंक्लेव, पर्वतीय कॉलोनी आदि इलाकों में डेयरियों की भरमार हैं। इसके अलावा कुछ ट्यूबवेलों पर पानी माफिया का कब्जा है। इसके अलावा मिलीभगत से ही सरकारी ट्यूबवेलों के पानी को अपने निजी टैंकरों में भरकर माफिया पानी बेचता है। वार्ड नंबर 12, 13, 14, 28, 29, 30, 31, 33 शामिल है।

इन इलाकों में ज्यादा दिक्कत
जवाहर कालोनी, डबुआ कालोनी, पर्वतीया कालोनी, संजय कालोनी, बसेलवा कालोनी, एनआईटी का काफी हिस्सा, ग्रीन फील्ड कालोनी.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago