सीमा विवाद पर चल रही है बातचीत चीन ने उठाया ये बड़ा कदम

चीन-भारत सीमा पर चौकसी रखने वाले अपने वेस्टर्न थिएटर कमांड बलों के लिए चीन ने नए सैन्य कमांडर की नियुक्ति की है. सीमा पर गतिरोध समाप्त करने के मकसद से शनिवार को वरिष्ठ भारतीय और चीनी सैन्य अधिकारियों के बीच होने वाली प्रमुख चर्चा से पहले यह कदम उठाया गया है |

खबरों के अनुसार, दोनों पक्ष शनिवार को पूर्वी लद्दाख में महीने भर से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करने के मकसद से विशेष प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं. यह भारतीय और चीनी सेना के बीच पहली गहन वार्ता होगी जिसका नेतृत्व दोनों सेनाओं के लेफ्टिनेंट जनरल करेंगे | नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत की ओर से वार्ता में लेह स्थित 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भाग ले सकते हैं |

सीमा विवाद पर चल रही है बातचीत चीन ने उठाया ये बड़ा कदम

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वेस्टर्न थियेटर कमांड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की है कि लेफ्टिनेंट जनरल शू किलिंग को उसके सीमा बलों का नया कमांडर नियुक्त किया गया है. खबरों के मुताबिक इससे पहले किलिंग ईस्टर्न थियेटर कमांड में सेवा दे चुके हैं पीएलए की वेस्टर्न थियेटर कमांड भारत के साथ 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर निगरानी रखती है


इसमें सेना, वायु सेना और रॉकेट फोर्स के जवान शामिल हैं इसके प्रमुख जनरल झाओ जोंगकी हैं नयी नियुक्ति ऐसे समय में की गयी है जब चीनी और भारतीय बलों के बीच पिछले महीने की शुरुआत से सीमा पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है |

बता दें कि लद्दाख में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई थी जब करीब 250 चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच 5 मई को झड़प हो गई थी इस घटना में भारतीय और चीनी पक्ष के 100 सैनिक घायल हो गए थे 9 मई को उत्तरी सिक्किम में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी इसके बाद चीन की ओर से एलएसी पर बड़ी संख्‍या में सैनिक तैनात किए जाने लगे थे भारत भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सैनिकों की संख्‍या बढ़ा रहा था हालांकि हाल ही में चौतरफा दबाव के कारण चीन ने अपने कदम पीछे खींच कर एलएसी से सैनिकों को पीछे हटाना शुरू किया है |

Written by- Prashant K Sonni

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago