Categories: Government

हरियाणा परिवहन में जुड़ेंगी 809 नई बसों की कतार, लगातार बढ़ती रफ्तार लगाएगी राजस्व की नैया पार

पिछले दो वर्षों से संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के उपरांत लॉक डाउन के दवाब तलें रोडवेज बसों को भयानक आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ा है। अब इसी सिलसिले में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान यह फ़ैसला हुआ कि इसी साल परिवहन विभाग को 809 नई बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

जिसमें 400 बसें एक कंपनी व 409 बसें दूसरी कंपनी हरियाणा को यह बसें उपलब्ध कराएंगी। जानकारी के मुताबिक अब हरियाणा राज्य परिवहन का बेड़ा बढ़कर 4500 के पार पहुंच चुका हैं। इन नई बसों को जोड़ने का कारण यह है कि फिलहाल तो अभी रोडवेज में बसों की कमी है, इसी कमी को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

हरियाणा परिवहन में जुड़ेंगी 809 नई बसों की कतार, लगातार बढ़ती रफ्तार लगाएगी राजस्व की नैया पार

वहीं सबसे अच्छी बात तो यह है कि दूसरी ओर हरियाणा राज्य परिवहन की बसों का परिचालन जल्द ही हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में भी शुरू कर दिया जायेगा। इस बाबत परिवहन विभाग की तरफ से उक्त दोनों प्रदेशों को पत्र के माध्यम से सूचित भी किया जा चुका है।

प्रदेश में रोडवेज की बसें आधे से भी कम संख्या में रूटों पर चल रही थीं। 11 जून तक करीब डेढ़ हजार बसें रूटों पर चलीं। इनमें से उत्तर प्रदेश-47, पंजाब-132, दिल्ली-132 बसें चल रही थी। रोडवेज की आमदनी घटने से घाटा भी बढ़ गया है।

वहीं हरियाणा रोडवेज के महानिदेशक वीरेंद्र सिंह दहिया ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे में रोडवेज भविष्य में किराए में बढ़ोत्तरी कर दूसरे प्रदेशों के समान कर सकता है, हालांकि अभी सरकार इस तरह का कोई निर्णय नहीं ले रही। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में 809 नई बसें खरीदेने की मंजूरी मिली है। दो कंपनियां ये बसें हरियाणा को देंगी। जल्द ही हरियाणा परिवहन विभाग संक्रमण की वजह से जिस आर्थिक मंदी से जूझ रहीं थी, उससे भी जल्द राहत मिल सकेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago