Categories: Faridabad

15 या 16 जून शहर में चलेगी प्री मानसून प्रतिक्रिया, जल्द सुहाना होगा मौसम

नम हवाओं के फैलाव और वातावरण में अस्थितरता अभी भी बनी हुई है। इसका प्रभाव शनिवार 13 जून को तो देखने को मिला जिससे आंधी चली । मौसम विज्ञानियों ने इस प्रकार का मौसम रहने की संभावना जताई है। विज्ञानियों की मानें तो हवाओं के परिवर्तन से मौसम की चाल बिगड़ी हुई है। इस परिवर्तन से बारिश होगी जिसके बाद तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि यह बारिश आने पर ही निर्भर होगा।

इससे पहले वीरवार काे देशभर के सबसे गर्म शहरो में राजस्थान का श्री गंगानगर 45.3 पहले स्थान पर रहा तो पिलानी और हरियाणा का हिसार लगातार दूसरी बार 44.7 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर, तो चूरु और भिवानी 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा फरीदाबाद में 42 डिग्री तक तापमान देखने को मिला .

15 या 16 जून शहर में चलेगी प्री मानसून प्रतिक्रिया, जल्द सुहाना होगा मौसम

इतनी गर्मी ने लोगों का किया बुरा हाल

वहीं फरीदाबाद में रात्रि तापमान भी 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 से 6 डिग्री अधिक रहा। चंडीगढ़ स्थित भारत मौसम विभाग की मानें तो नम हवाओं के फैलाव और वातावरण में अस्थितरता को लेकर ऐसा हुआ। सोमवार को भी ऐसी स्थिति रह सकती है। मौसम में बदलाव को लेकर पहले ही भारत मौसम विभाग ने सचेत किया था। हवाओं के परिवर्तन से ऐसा वातावरण बना कि मौसम बिगड़ गया।
राज्य में आज रात्रि से फिर से हवाओं में बदलाव (पाश्चिमी से पुरवाई) होने की संभावना है। जिससे राज्य के मौसम में बदलाव संभावित है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवा आने की संभावना से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 12 जून से गरज चमक व हवाओं के साथ बारिश शुरू हो जाने की संभावना है। ये प्री मॉनसून बारिश की गतिविधियां 15 या 16 जून तक भी चलने की संभावना है।

इस दौरान राज्य में सभी क्षेत्रों में बीच -बीच में गरज चमक व तेज हवायों के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा उतरी हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है जिससे आने वाले कुछ दिनों में दिन के तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago