Categories: Faridabad

निगम एसडीओ का अनूठा जवाब सुन निगमायुक्त हुई हैरान, पुलिस कर्मी तैनात करने की कह डाली बात

फरीदाबाद नगर निगम में अधिकारियों की लापरवाही के चर्चे तो जगजाहिर हैं। आए दिन अधिकारियों की लापरवाही के किस्से अखबारों में सुर्खियां बटोरते हैं चाहे वह बिना जांच किए बिल बनाना हो या फिर कोई अन्य घोटाला ऐसा ही कुछ बीते दिन नगर निगम में देखने को मिला जहां निगमायुक्त के द्वारा फाइल मांगने पर एसडीओ ने उन्हें फाइल गायब होने का जवाब दिया।


दरअसल, नगर निगम में करोड़ों के घोटाले की जांच अभी जारी है। घोटाले से संबंधित दस्तावेजों की विजिलेंस तलाश की जा रही है, लेकिन मिल नहीं रहे। बावजूद इसके फाइलों के गायब होने का सिलसिला जारी है। निगम कमिश्नर डॉ गरिमा मित्तल ने एसडीओ से फाइल मांगी तो उसने जवाब दिया कि गुम हो गई है।

निगम एसडीओ का अनूठा जवाब सुन निगमायुक्त हुई हैरान, पुलिस कर्मी तैनात करने की कह डाली बात

कमिश्नर एसडीओ की बात सुनकर हैरान हो गई। उन्होंने कहा ठीक है एफआईआर दर्ज कराती हूं। यहां पांच पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगवाती हूं। अब निगम की गायब होने वाली फाइलों को वही तलाश करेंगे। कमिश्नर ने जब कार्रवाई करने की बात कही तो एसडीओ ने चुप्पी साध ली।


जानकारी के अनुसार नगरनिगम में कार्यरत एसडीओ जीतराम और जेई सुमेर सिंह से तोडफोड़ के लिए बाहर से मंगाई जाने वाली पोकलेन मशीन की फाइल मांगी गई। जिस पर एसडीओ ने कहा कि पुरानी फाइल गायब हो गयी है, मिल नहीं रही। नई फाइल पर मंजूरी दे दी जाए। एसडीओ की बात सुनकर कमिश्नर भी हैरान हो गई।

उन्होंने कहा कि निगम को आप लोगों ने तमाशा बना दिया है, यहां हर चीज की फाइल ही गायब हो जाती है। उन्होंने गायब फाइल के बारे में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस कमिश्नर से बात कर परमानेंट पांच पुलिसकर्मियों की ड्यटी लगवा देती हूं। वही गायब होने वाली फाइलों को ढूंढा करेंगे। कमिश्नर के मूड को देखकर अधिकारी वहां से चलते बने।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago