Categories: Entertainment

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर उन्हें समर्पित कर शुरू की गई स्पेशल वेबसाइट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत (14 जून, 2020) की पहली बरसी के एक दिन पहले उनकी जिंदगी, उनके अनूठे सफर और उनकी तमाम उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट की शुरुआत की गई है. इस वेबसाइट का नाम www.ImmortalSushant.com।रखा गया है और इसे सुशांत के परिवारवालों की सहमति और सहायता से शुरू किया गया है।

इस वेबसाइट की खासियत है कि इसमें लोगों को न सिर्फ सुशांत की फिल्मी सफर के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा मगर फिल्मों से इतर उनकी तमाम रूचियों, अपने तमाम शौक को पूरा करने के लिए उनकी कोशिशों, सुशांत से जुड़े ट्रेंड्स को जानने और सुशांत की तस्वीरों और इंटरव्यू को देखने का मौका भी मिलेगा।

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर उन्हें समर्पित कर शुरू की गई स्पेशल वेबसाइट

गौरतलब है कि पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से महज 6 दिन पहले उनसे ब्रेक-अप करनेवाली उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगा था। मगर ईडी को अपनी जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे कहा जा सके कि रिया ने सुशांत के पैसों की हेराफेरी की हो।

इसी बीच, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने रिया और उनके भाई शौमिक चक्रवर्ती पर सुशांत के लिए ड्रग्स का इंतजाम करने और उन्हें खरीदने का इल्जाम लगाया था। इन आरोपों के तहत रिया को मुम्बई के भायखला जेल में एक महीने से भी ज्यादा वक्त गुजारना पड़ा था। सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया गया

फरीदाबाद से था अनोखा रिश्ता

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा जो की जिला फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर है ,श्री ओपी सिंह। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की जान जाने के बाद उनका पालतू कुत्ता फज ‘fudge’ उनकी तस्वीर के आगे बैठ कर रोता रहता था इसलिए उनकी बहन ने फज को अपने साथ अपने घर ले आई ।सुशांत सिंह राजपूत की बहन रानी फरीदाबाद में सुशांत सिंह राजपूत के फज को पाल रही हैं।

इसके अलावा बता दें की सुशांत की बहन के फरीदाबाद में रहने की वजह से सुशांत के पिता भी अक्सर फरीदाबाद में ही रहते हैं।कई बार बड़े बड़े नेता भी उन्हें सांत्वना देने फरीदाबाद पहुंचे है। यही नहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री भी सुशांत के माता पिता से फरीदाबाद में ही मिले हैं ।

उल्लेखनीय है कि ड्रग्स बेचने वाले कई पेडलर्स और इस धंधे से जुड़े कई अहम लोगों की धरपकड़ करनेवाली एनसीबी ने इस साल मार्च महीने में इस मामले में 33 अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। 11700 पन्नों की इस चार्जशीट में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और शौमिक चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया। एनसीबी ने अपनी चार्जशीट में रिया पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने और उससे संबंधित पैसे चुकाने के उदाहरण देते हुए रिया और उनके भाई को मुख्य आरोपी बनाया।

याद दिला दें, कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान मुम्बई पुलिस ने तमाम निर्माताओं, निर्देशकों समेत बॉलीवुड से जुड़ी 50 से भी अधिक हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। मुम्बई पुलिस ने सुशांत को डिप्रेशन का शिकार बताते हुए उनकी मौत को आत्महत्या करार दिया था. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता, तमाम बहनों और परिवारवालों ने मुम्बई पुलिस की जांच पर अविश्वास जताते हुए सुशांत की मौत को एक बड़ी साजिश करार दिया था और इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा करने की मांग की थी । परिवारवालों ने रिया पर सुशांत को मरने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

उल्लेखनीय है कि बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस मामले की जांच सीबीआई के हाथों में आ गई थी ।सीबीआई ने नये सिरे से सुशांत की मौत की जांच तो की मगर सीबीआई ने महीनों बाद भी अब तक अपनी जांच के नतीजों को साझा नहीं किया है और न ही इस मामले में अब तक कोई चार्जशीट दाखिल की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago