Categories: FaridabadHealth

गर्मी सर्दी लोगों को कर रही है ज्यादा बीमार, घर पर रहने की दी जा रही सलाह

लोगों को दिन प्रतिदिन तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जहां लोग अभी भी मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं, वहीं तपती गर्मी के तापमान भी बढ़तरी हो रही है। सुबह 6 बजे ही लोगों की घरों की छत पर सूरज दस्तक दे देता है।

जिसके बाद लोगों को करीब शाम 6 बजे तक तेज तापमान का सामना करना पड़ रहा है‌। जिसके कारण लोग बाहर निकलना बंद कर दिया है। इस चिलचिलाती गर्मी में लू भी लोगों को सहन करनी पड़ी है।

गर्मी सर्दी लोगों को कर रही है ज्यादा बीमार, घर पर रहने की दी जा रही सलाह

अगर कुछ दिनों के मौसम पर ध्यान दिया जाए तो देखा गया है कि दिन में धूप और रात में बरसात का भी अनुभव लोगों ने किया और केवल रात में ही लोगों को गर्मी से राहत मिली और वापस से दिन में तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ा।

मौसम विभाग की माने तो उनके द्वारा यह बताया गया कि कई जिलों में मॉनसून दस्तक दे चुका है और हरियाणा में भी जल्द दस्तक देगा। लेकिन मौसम में भी थोड़े से बदलाव देखे गए हैं। जैसे दोपहर में तो लोगों को तड़पती गर्मी का अभाव हुआ। वही रात देखा जाए तो ठंडी हवाएं और मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

लेकिन इस तरीके से मौसम बदलना कि दिन में ‌चिलचिलाती गर्मी और रात में ठंडक लोगों को आप ज्यादा परेशान कर रहा है। देखा जा रहा है कि इस चिलचिलाती गर्मी में लोग अचानक से ठंडे पानी पी लेते हैं। जिससे उनका शरीर सर्द गर्म हो जाता है। जो उन्हें बीमार कर देता है।

क्योंकि जब भी व्यक्ति चिलचिलाती गर्मी से ठंडे पानी पीता है। तो उसको लगता है कि राहत मिल गई है। वहीं अगर रात में ठंडक हो जाए। तो भी उन्हें बुखार जैसी परेशानी जुखाम, खांसी जैसे लक्षण दिख रहे हैं। वह इस गर्मी के कारण सबसे ज्यादा डायरिया जैसी बीमारी फैल रही है और हाथों पर लाल धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं।

इस महामारी में भी जहां खांसी, जुखाम, बुखार नहीं होना चाहिए। वही गर्मी के कारण लोगों को इन सारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसलिए डॉक्टरों द्वारा भी है सूचित किया गया है कि ठंडा पानी ना पिए, गुनगुना पानी पिए।

अगर ज्यादा तापमान हो तो बाहर ना निकले और समय-समय पर पानी पीते रहे। इससे ना तो कोई बीमारी आपको अपनी चपेट में लेगी और आप इस महामारी से भी बच कर रह पाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago