Categories: Featured

ये महिलाएं बढ़ाएंगी देश का मान उड़ाकर सेना का फाइटर चॉपर जहाज, मिल रही पायलट की ट्रेनिंग

महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। वायुसेना और नौसेना के बाद अब सेना भी अपनी फ्लाइंग ब्रांच में महिला अधिकारियों के लिए रास्ता खोलने को तैयार हो गई है। जिस तरह महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति की ओर बढ़ रही हैं ये समाज के लिए सराहना और गर्व की बात है।नए फैसले से सेना में भी महिलाओं के लड़ाकू विमान उड़ाने की राह खुल गई है।

अब भारतीय सेना के पास जल्द ही महिला पायलट होंगी जो बॉर्डर के पास ऑपरेशन्स में हिस्सा लेंगी। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने इसका एलान करते हुए कहा कि अगले साल जुलाई में सेना की महिला पायलटों का पहला बैच ट्रेनिंग लेकर सेना की फ्लाइंग ब्रांच का हिस्सा बन जाएगा।

ये महिलाएं बढ़ाएंगी देश का मान उड़ाकर सेना का फाइटर चॉपर जहाज, मिल रही पायलट की ट्रेनिंग

दो महिला ऑर्मी ऑफिसर्स को सेलेक्ट कर लिया गया है और उन्हें इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस कदम से अगले साल सेना के तीनों अंगों में महिला पायलट जंग के लिए उड़ान भरने में पीछे नहीं रहेंगी। दरअसल, कुछ समय पहले ही महिलाओं को सेना की फ्लाइंग ब्रांच में बतौर पायलट शामिल करने के प्रस्ताव को उन्होंने मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव पर सेना की सभी ब्रांचों ने अपनी सहमति जताई है।

देश की सेवा में पुरुषों के साथ महिलाएं भी अपना हाथ बटा रही हैं। दो महिला अधिकारियों को पहली बार महाराष्ट्र के नासिक में बल के प्रमुख कॉम्बैट एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में ट्रेनिंग के लिए चुना गया है। इस प्रस्ताव के बाद अब महिला पायलटों के पहले बैच की ट्रेनिंग के लिए चयन इस वर्ष जून-जुलाई में होगा। महिला सैन्य अधिकारी पायलट बनने की इस चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगी।

महिलाएं लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं अपना परचम न लहरा रही हों। अब यह बैच अपनी ट्रेनिंग जुलाई 2022 में पूरी कर लेगा, जिसके बाद इन्हें फ्रंटलाइन फ्लाइंग ड्यूटी में शामिल किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago