Categories: Featured

किसानों का सुख : पिछले छह साल में डबल से ज्यादा हुई एमएसपी पर इस फसल को बेचने वाले किसानों की संख्या

एक तरफ कुछ किसान नेता देशद्रोहियों के साथ मिलकर आंदोलन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ किसानों को अपनी फसल के ऊँचे दाम मिल रहे हैं। मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान नेताओं को आशंका है कि तीन नए कृषि कानूनों के असर की वजह से धीरे-धीरे न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। लेकिन एमएसपी का पुराना रिकॉर्ड बताता है कि सरकारी खरीद, किसानों को मिलने वाला पैसा और इसके लाभार्थी लगातार बढ़ रहे हैं।

किसान धीरे – धीरे इसे समझने लगा है कि यह कानून उसके खिलाफ नहीं उसके साथ हैं। पिछले छह साल में ही गेहूं की एमएसपी के लाभार्थी डबल से अधिक हो गए हैं।

किसानों का सुख : पिछले छह साल में डबल से ज्यादा हुई एमएसपी पर इस फसल को बेचने वाले किसानों की संख्या

नए कृषि कानूनों की सरकार खूबियां गिनाती रही तो विरोध करने वाले खामियां। भारतीय खाद्य निगम के मुताबिक रबी मार्केटिंग सीजन 2016-17 में 20,46,766 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का फायदा मिला था। जबकि 2021-22 में 9 जून तक 46,32,663 किसानों ने एमएसपी पर गेहूं बेचा। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर किस आधार पर कुछ नेता यह आरोप लगा रहे हैं एमएसपी खत्म हो जाएगी।

विरोध करने वाले कृषि सुधार कानून से न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त होने को लेकर अपनी चिंता जताते रहे जबकि यहां इस दौरान यह निर्मूल साबित हुआ। पिछले दो सीजन से मध्य प्रदेश में सबसे अधिक किसान एमएसपी पर गेहूं बेच रहे हैं। रबी मार्केटिंग सीजन 2020-21 में यहां के 15,94,383 किसानों ने गेहूं बेचा जबकि इस साल अब तक 17,24,218 किसान बिक्री कर चुके हैं।

मोदी सरकार हमेशा से कहती आयी है कि यह नए कानून किसान के पक्ष में हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग अपनी राजनीती चमकाने के लिए लगातार नीचता दिखा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago