Categories: Featured

संघर्ष से भरी है इनकी कहानी, कभी छोड़नी पड़ी पढ़ाई तो कभी छूटा पेपर, कुछ ऐसा रहा इनका UPSC का सफर

लगन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इसका उदाहरण हैं शेखर कुमार। यह सच है की समस्याएं सभी के जीवन में होती हैं पर किसी-किसी की ईश्वर कुछ ज्यादा ही परीक्षा लेते हैं। शेखर ने यूपीएससी परीक्षा पास करने के दौरान और पहले बहुत सी परेशानियों का सामना किया लेकिन अंत तक हार नहीं मानी। अंततः उनकी कठिनाइयों के दिन खत्म हुए जब वे साल 2010 बैच के आईआरएस ऑफिसर बने।

कई युवा इनसे प्रेरणा ले रहे हैं। इनकी कहानी काफी प्रेरणा देती है। बिहार के एक छोटे से गांव के शेखर के जीवन में तमाम तरह की समस्या आयी जैसे पैसे की किल्लत, परीक्षा छूटना और माता-पिता का एक्सीडेंट। हालात कई बार बहुत ही बुरे हुए लेकिन शेखर ने हर स्थिति को चैलेंज की तरह स्वीकार किया और अपने माता-पिता के प्रोत्साहन से निरंतर आगे बढ़ते गए।

संघर्ष से भरी है इनकी कहानी, कभी छोड़नी पड़ी पढ़ाई तो कभी छूटा पेपर, कुछ ऐसा रहा इनका UPSC का सफर

यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिये सभी दम लगाकर मेहनत करते हैं। बिना मेहनत के इसमें कुछ हासिल नहीं होता है। शेखर कहते हैं कि जीवन के बाकी संघर्षों के अलावा उन्हें अपनी भाषा के लेवल पर भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनकी इंग्लिश इतनी खराब थी कि उसे सुधारने में आगे जाकर उन्हें लोहे के चने चबाने पड़े। लेकिन धुन के पक्के शेखर एक बार जो ठान लेते थे वह करके ही दम लेते थे।

यूपीएससी की परीक्षा जो देता है वह पढाई में काफी अच्छा होता है। उसकी सुबह और रात पढाई पर ही समाप्त होती है। शेखर की शुरुआती शिक्षा एक साधारण हिंदी मीडियम स्कूल में हुई और बाद में उन्हें अंग्रेजी स्कूल में डाला गया। माता-पिता खुद बहुत पढ़े नहीं थे लेकिन बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर थे। उन्हीं की प्रेरणा से शेखर और उनके भाई निरंतर हर कक्षा में अच्छा करने की कोशिश करते थे और कई बार सफल भी होते थे।

अगर कुछ हासिल करने की राह पर आप निकले हैं तो संघर्ष से मुलाकात ज़रूर होगी। संघर्ष के बिना सफलता तक पहुंचना बहुत कम लोगों के नसीब में होता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago