Categories: Faridabad

इस समस्या से परेशान होकर धरने पर बैठ गए पार्षद, निगम अधिकारियों पर लगाए यह आरोप

गर्मियों का आगाज होते ही नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में पानी की समस्या बनी हुई है। नगर निगम अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। आलम अब यह है कि नगर निगम अधिकारी फोन नहीं उठा रहे और कर्मचारी बूस्टर से गायब रहते हैं।

ऐसा ही एक मामला एनआईटी क्षेत्र में सोमवार की आधी रात को देखने को मिला जहां निगम पार्षदों ने पानी के लिए धरने पर बैठ गए। करीब पांच घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इसके बाद निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और मोटर चलवाकर पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद धरना खत्म हुआ। पार्षदों का आरोप है कि अधिकारी फोन नहीं उठाते। कर्मचारी बूस्टरों से गायब रहते हैं। ऐसे में लोगों को पानी कैसे मिलेगा।

इस समस्या से परेशान होकर धरने पर बैठ गए पार्षद, निगम अधिकारियों पर लगाए यह आरोप

बता दें कि एनआईटी क्षेत्र में पानी की सप्लाई मंझावली रैनीवेल से आती है। वहां से पानी मिर्जापुर पहुंचता है। इसके बाद सेक्टर-11 बूस्टिंग स्टेशन पर आता है। यहां से पानी मोटरों की सहायता से वार्ड 5, 6, 7, 8, 10, 11 में सप्लाई होती है।15 दिनों से यहां पानी की समस्या बनी है। मोटर खराब है उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में लाखों लोगों को परेशानी हाे रही है।

लोग पार्षदों के पास पहुंच रहे हैं। सोमवार की आधी रात इस समस्या को लेकर पार्षद पति कविंद्र चौधरी, सुरेंद्र अग्रवाल और मनोज नासवा सेक्टर 11 बूस्टर पहुंचकर धरने पर बैठे गए। क्योंकि इन लोगों के इलाकों में पानी नहीं जा रहा है।



पार्षदों ने देर रात निगम कमिश्नर डॉ. गरिमा मित्तल को फोन कर समस्या बताई। तो उन्होंने रात में ही एक्स्ईएन विवेक गिल को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराने का आदेश दिया।

कविंद्र चौधरी ने बताया कि बूस्टर पर मौजूद कर्मचारी से जब मोटर चलाने के लिए कहा गया तो, उसने कहा कि मोटर लोड नहीं उठा रही है। ये कोई एक दिन की बात नहीं अक्सर यही समस्या रहती है।

आधी रात में मौके पर पहुंचे एक्सईएन विवेक गिल ने सभी मोटरें चालू करवाई। पानी सप्लाई शुरू होने के बाद करीब डेढ़ बजे धरना खत्म हुआ। निगम कमिश्नर गरिमा मित्तल का कहना है कि इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारी और ठेकेदार की जांच की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago