Categories: Faridabad

अब प्रदेश के सभी स्कूलों को करना होगा यह काम , विभाग ने दिए यह आदेश

हरियाणा में महामारी के चलते स्कूलों को 30 जून तक बंद रखने के आदेश दिए गए है। आदेशों के मद्देनजर शिक्षा विभाग के द्वारा गाइड़लाइन्स जारी की गई है। गाइड़लाइन्स के अनुसार सभी अध्यापकों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाने तथा सभी बच्चों को ग्रुप में जोड़ने के आदेश दिए गए है वही स्कूल के मुखिया का भी ग्रुप में होना अनिवार्य किया गया है। पाठ्य साम्रगी अवसर एप और EDUSAT के माध्यम से सुबह 9:30 बजे शेयर किया जाएगा।

सिलेबस के अनुसार ही क्लास लगाई जाएंगी और साथ ही सभी टीचर उनका रिकॉर्ड अपनी टीचर डायरी में रखेगे और स्कूल हेड द्वारा वह डाय़री प्रतिदिन चैक की जाएगी। ऑनलाइन क्लास का समय 9 से 10 तक निर्धारित किया गया है।

अब प्रदेश के सभी स्कूलों को करना होगा यह काम , विभाग ने दिए यह आदेश

वही जिन बच्चों के पास स्मार्टफोन नही उनके पास अध्यापक फोन कॉल कर, उसका एक रजिस्टर मेटेंन करेगें और फीडबैक देगें। जिन बच्चों के पास बिल्कुल ही फोन नहीं है, उनसे अध्यापक लोकल टीचर्स आदि के माध्यम से कांटेक्ट करेंगें या वीक में एक या दो बार होम विजिट करने के आदेश दिए गए है।

हर महीने अवसर एप पर सर्वे किया जाएगा जो प्रत्येक क्लास के प्रत्येक बच्चे के लिए अनिवार्य होगा। वही अवसर ऐप पर कुछ गतिविधियां आएंगी जो टीचर की सहायता से बच्चा करेगा और टीचर उन गतिविधियों को एबीआरसी के माध्यम से बीआरसी लेवल पर भेजेंगे।

टीचर ऑनलाइन क्लासेज़ में e-content वीडियो ऑडियो या कोई अन्य पीडीएफ बच्चों के साथ ग्रुप में जरूर शेयर करेंगे। एससीईआरटी द्वारा हफ्ते के अंत में एक फीडबैक फॉर्म शेयर किया जाएगा जो 1-12 तक के सभी टीचर्स को भरना अनिवार्य होगा।

रोस्टर प्रणाली के तहत अध्यापक आएंगे स्कूल
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार स्कूल के अध्यापक रोस्टर प्रणाली के तहत स्कूलों में आयेंगे और विभाग द्वारा तय कार्यों के अनुसार काम करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago