फरीदाबादः- पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए है।
जिसके अंतर्गत क्राइम ब्रांच ऊँचागाँव की पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए थाना तिगांव के चोरी के 5 मुकदमों में संलिप्त इन्द्र कॉलोनी के रहने वाले आरोपी राकेश उर्फ भेड़ को चोरी की एक मोटरसाइकिल और 9,950 रूपये के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 में चोरी के दो मामले थाना सेक्टर 7 और सराय ख्वाजा में दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना तिगांव में कुल 5 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस को सभी मुकदमों में आरोपी राकेश उर्फ भेड़ की बहुत दिनों से तलाश थी और आरोपी को गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी राकेश उर्फ भेड़ ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वह नशा करने का आदी है नशे की पूर्त्ति के लिए चोरी व सट्टाखाई करता है।
पुलिस ने आरोपी राकेश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…