Categories: Faridabad

खोरी में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प, पुलिस ने हल्के बल का किया प्रयोग

खोरी गांव में अपना मकान टूटने के सदमे में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव लेने जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच करीब पांच मिनट तक झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

दरअसल, अवैध रूप से बसी खोरी गांव में तोड़फोड़ के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिए है। जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे है और रो-बिलख रहे है। वहीं कुछ लोग पुनर्वास की मांग कर रहे है। खोरी के स्थानीय निवासी ने अपना घर टूटने के सदमे में आत्महत्या कर ली है। जानकरी के मुताबिक मृतक की पहचान गणेशीलाल (72) के रूप में हुई है।

खोरी में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प, पुलिस ने हल्के बल का किया प्रयोग

परिजनों के अनुसार एक महीने पहले ही उन्होंने अपना मकान दो लाख रुपए खर्च कर बनवाया था। इसके पहले कच्चे मकान में रहते थे। इनके दो बेटे और उनकी बहुएं भी साथ रहती है। मृतक मूल रूप से यूपी के मेरठ के रहने वाले थे।

परिजनाें के मुताबिक गणेशीलाल करीब 15 साल से खोरी काॅलोनी में कच्चा मकान बनाकर रहते थे। करीब 100 गज जमीन इनके पास थी। एक महीने पहले ही उन्होंने उस जमीन पर दो कमरे बनवाया था। मृतक खाट बुनने का काम करते थे।

अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सभी मकानों को तोड़ने की तैयारी हाे रही है। इस बात से गणेशीलाल परेशान रहते थे। मंगलवार की रात करीब ढाई बजे उठे और बाहर गेट पर कुंडी लगा करीब पचास मीटर दूर स्थित पेड़ के पास पहुंचकर वहां फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोगों ने देखा तो उनके बेटे राकेश और राजेश को सूचना दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प
आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही सूरजकुंड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस काे देखकर आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और बहसबाजी शुरू हुई और करीब पांच मिनट तक झड़प होती रही।

मामला बिगड़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को भगाया और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन की शिकायत पर जमीन बेचने वाले भू माफिया के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago