Categories: Featured

पिता थे कैंसर पीड़ित लेकिन नहीं हारी हिम्मत, 22 साल की उम्र में ये युवती ऐसे बनीं IAS ऑफिसर

यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिये सभी दम लगाकर मेहनत करते हैं। बिना मेहनत के इसमें कुछ हासिल नहीं होता है। सामान्य तौर पर यह माना जाता है कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए व्यक्ति की फिजिकल और मेंटल हेल्थ अच्छी होनी चाहिए। फिर चाहे वह कोई परीक्षा हो या कोई खेलकूद का कांपटीशन। अगर दिमाग शांत है और व्यक्ति स्ट्रेस में नहीं है तो उसकी प्रोडक्टिविटी बढ़ जाती है।

हमें किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए फोकस नहीं छोड़ना होता है। अगर फोकस छोड़ा तो लक्ष्य छूट जाता है। कई बार बाहरी घटनाओं की वजह से हमारा सुकून छिन जाता है और हम स्ट्रेस में आ जाते हैं। एक स्ट्रेस्ड दिमाग कभी भी अपने गोल नहीं पा सकता। विडंबना यह है कि बाहर होने वाली बहुत सी घटनाओं पर हमारा नियंत्रण भी नहीं होता।

पिता थे कैंसर पीड़ित लेकिन नहीं हारी हिम्मत, 22 साल की उम्र में ये युवती ऐसे बनीं IAS ऑफिसर

इन सब परिस्थियों में दिमाग का चैन गायब रहता है। सुकून कहीं नहीं होता है। ऐसे में आखिर कोई कर तो क्या करे। कुछ ऐसी ही या इससे भी बुरी स्थिति थी मोगा, पंजाब की रितिका जिंदल की। रितिका के पिता को कैंसर था जब उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। जाहिर सी बात है पिता से इमोशनल अटैचमेंट और उनकी तकलीफ रितिका को बार-बार परेशान करती थी पर रितिका भी इरादे की पक्की थी।

अगर कुछ हासिल करने की राह पर आप निकले हैं तो संघर्ष से मुलाकात ज़रूर होगी। संघर्ष के बिना सफलता तक पहुंचना बहुत कम लोगों के नसीब में होता है।उन्होंने अपने जीवन की इन परेशानियों को कभी भी रास्ते का रोड़ा नहीं बनने दिया और मात्र 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा में 88वीं रैंक के साथ टॉप किया।

जिंदगी कितनी भी मुश्किलें दें पर हमें हर हाल में मुस्कुराते रहना चाहिए। अगर गम मनायेगें तो कभी सफल नहीं हो पाएंगे। रितिका सलाह देती हैं कि जीवन में जब कभी चुनौतियां आएं तो उनसे घबराएं नहीं, न अपने कदम पीछे करें। लाइफ में क्या होगा इस पर आपका वश नहीं है पर उस कंडीशन में आप कैसे रिएक्ट करेंगे इस पर आपका वश है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago