Categories: Faridabad

झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, आगामी दिनों में मौसम ऐसे दिखाएगा अपने तेवर

जिले में गर्मी की तपिश लगातार जारी है वही आज यानी गुरुवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से थोडी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली- एनसीआर में जल्द ही मॉनसून का आगाज होने वाला है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से दिल्ली एनसीआर में गर्मी का सितम लगातार जारी है। आए दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा था वही गर्मी बढ़ने से लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, आगामी दिनों में मौसम ऐसे दिखाएगा अपने तेवर

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में जल्द ही मानसून का आगाज होने वाला है। मानसून से पहले शहर में प्री मानसून की बारिश देखने को मिल रही है। ‌ बुधवार देर रात हुई बारिश तथा गुरुवार दोपहर हुई बारिश ने जिले का मौसम सुहावना कर दिया हालांकि बारिश के कुछ समय बाद ही सूर्य देवता ने आसमान में दर्शन दे दिए।

मौसम विभाग के मुताबिक, शाम तक बारिश का यह दौर चलेगा, रुक-रुककर बारिश होती रहेगी, इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

इससे पहले लगातार चार दिन इंतजार करने के बाद बुधवार को दिल्ली में मौसम ने करवट ली। बादल भी छाए और सुबह से शाम तक कई बार हल्की बरसात भी हुई।  गुरुवार को सुबह से ही मौसम के तेवर नरम थे।  दोपहर को हल्की बरसात हुई।

प्री मॉनसून की बारिश ने नगर निगम के दावों की भी पोल खोल दी है। शहर भर की अलग-अलग सड़कों में जलभराव देखने को मिल रहा है। जलभराव से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago